एक्सप्लोरर

Manoj Jarange: OBC नेताओं के निशाने पर आए तो हल्के पड़ गए जरांगे के तेवर, आखिरकार वापस लिया 'नालायक लोग' वाला बयान

Manoj Jarange: मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे ने पुणे में एक रैली के दौरान कहा था, 'हमारे बच्चे होशियार हैं, लेकिन उनके पास नालायक लोगों के अधीन काम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.'

Maratha Reservation: आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को अपना वह बयान वापस ले लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मराठा “नालायक लोगों” के अधीन काम कर रहे हैं. जरांगे के इस बयान को महाराष्ट्र में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अपमान के तौर पर देखा गया और इसपर खूब हंगामा भी हुआ. उन्होंने कहा कि वह मराठा समुदाय के हितों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं. जरांगे ने मराठा समुदाय के सदस्यों के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर अपने आंदोलन के तहत अगस्त के अंत के बाद से दो अलग-अलग मौकों पर कई दिन तक भूख हड़ताल की है और अपनी मांग के समर्थन में राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं.

पिछले सोमवार (20 नवंबर) को पुणे में एक रैली में उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि “हमारे बच्चे होशियार और बुद्धिमान हैं. हालांकि, हमारे पास नालायक लोगों के अधीन काम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. अगर हमें 70 साल पहले आरक्षण का लाभ मिला होता तो मराठा अब तक सबसे प्रगतिशील समुदाय होता.” एक सप्ताह तक अपने रुख पर कायम रहने और आलोचना झेलने के बाद, जरांगे ने कहा कि वह बयान वापस ले रहे हैं.

उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, “मुझे एहसास हुआ कि प्रकाश आंबेडकर (वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता) मुझसे क्या कहना चाह रहे थे. इसलिए, मैंने अपने शब्द वापस लेने का फैसला किया है. मैं अपने समुदाय के हितों की रक्षा करना चाहता हूं.” उन्होंने जोर देकर कहा, ''भुजबल (राज्य के मंत्री और प्रमुख ओबीसी नेता छगन भुजबल) या किसी अन्य नेता द्वारा मुझ पर निशाना साधने कारण मैंने अपने शब्द वापस नहीं लिए हैं.'' संविधान के मुख्य निर्माता बी.आर. अंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने रविवार को जरांगे को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी थी जिनसे मराठा आरक्षण के लिए उनके संघर्ष के उद्देश्य विफल हो सकते हैं.

Maharashtra: राहुल नार्वेकर ने उद्धव गुट के सांसद संजय राउत को दी चेतावनी, बोले- 'सरकार इस बात से नहीं गिरती कि...'

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget