एक्सप्लोरर

मनोज जरांगे को मुंबई में प्रदर्शन के लिए एक और दिन की मिली इजाजत, गिरफ्तारी की भी मांग

Manoj Jarange Maratha Reservation Protest: मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे को पहले एक ही दिन के लिए प्रदर्शन की इजाजत दी गई थी. अब पुलिस ने एक और दिन की मोहलत दे दी है.

मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को शहर के आजाद मैदान में प्रदर्शन करने के लिए एक और दिन की इजाजत दे दी है. अब वो शनिवार (30 अगस्त) को भी अपना आंदोलन जारी रख सकते हैं. जरांगे ओबीसी के तहत मराठा समुदाय के लिए 10 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं. उधर सीनियर वकील गुणरत्न सदावर्ते की महाराष्ट्र पुलिस के महानिदेशक, मुंबई पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, आजाद मैदान स्टेशन में शिकायत की. शिकायत में दावा किया कि मराठा आंदोलक मनोज जरांगे और आंदोलनकारियों ने तय की गई शर्तों और नियमों का पालन न करते हुए आंदोलन किया. इसी आधार पर जरांगे के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है.

मनोज जरांगे ने क्या कहा?

  • हम चाहते हैं कि सरकार हमें आरक्षण दे और हमारी सभी मांगें मान ले. 
  • मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वह मराठों का आक्रोश न भड़कने दें.
  • आप मुझे गोली मार सकते हैं या जेल में डाल सकते हैं.
  • मैं जेल में सड़ जाऊंगा, लेकिन जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक मैं हिलूंगा नहीं. 

मनोज जरांगे द्वारा पुलिस को दिया गया आश्वासन

  • आंदोलन में शामिल कोई भी व्यक्ति लाठियां, आग्नेयास्त्र, भाले, तलवारें या अन्य हथियार अपने साथ नहीं रखेगा.
  • कोई भी व्यक्ति उकसाने वाले भाषण या किसी भी समूह के बीच वैर-भाव पैदा करने वाली भाषा का प्रयोग नहीं करेगा.
  • आंदोलन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, सरकारी कर्मचारियों पर हमला या आगजनी जैसी कोई भी गतिविधि नहीं होगी.
  • सभी प्रतिभागी पुलिस के कानूनी निर्देशों का तुरंत पालन करेंगे.
  • किसी भी धर्म या वर्ग का अपमान नहीं किया जाएगा और धार्मिक स्थलों या पवित्र वस्तुओं को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा.
  • आंदोलन स्थल से जुलूस निकालने की कोशिश नहीं होगी और पुलिस की सभी हिदायतों का पालन किया जाएगा.
  • अनुयायियों को नियंत्रण में रखने की जिम्मेदारी मेरी और आयोजकों की होगी. इसमें विफल रहने पर मेरे व आयोजकों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
  • एफिडेविट में लिखे गए सभी नियमों का पालन किया जाएगा और पुलिस को पूरा सहयोग दिया जाएगा.


मनोज जरांगे को मुंबई में प्रदर्शन के लिए एक और दिन की मिली इजाजत, गिरफ्तारी की भी मांग

यातायात में कोई बाधा नहीं डाली जाएगी- जरांगे का आश्वासन

इसके साथ ही जरांगे की तरफ से पुलिस को कहा गया है कि आंदोलन की अनुमति की मूल प्रति साथ रखी जाएगी. पुलिस के नियमित संपर्क के लिए पांडुरंग मारक को नियुक्त किया जाएगा. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं से चर्चा कर पीने के पानी और चिकित्सीय सहायता की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी. आंदोलन के कारण यातायात में कोई बाधा नहीं डाली जाएगी. आंदोलन केवल निर्धारित स्थल पर ही होगा. आंदोलन का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा. आंदोलन के दौरान दस्तावेज़, पुस्तकें या तस्वीरें नहीं जलेंगी और न ही खाना पकाने या कचरा फैलाने की अनुमति होगी.

बिना इजाजत लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं- जरांगे का आश्वासन

इसके अलावा लाउडस्पीकर का उपयोग बिना अनुमति नहीं किया जाएगा, और यदि अनुमति दी गई तो केवल सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक ही होगा. आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित रखी जाएगी. आंदोलन स्थल पर पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे और उनकी सूची पुलिस को सौंपी जाएगी. फलक और झंडों के लिए 2 फीट से बड़ी डंडी का उपयोग नहीं होगा, और फलक का आकार 6 फीट या उससे कम रखा जाएगा. आंदोलन स्थल पर कोई वाहन, पक्षी या जानवर नहीं लाए जाएंगे. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget