एक्सप्लोरर

भारत ने बनाया रिकॉर्ड! नागपुर नेशनल हाईवे पर लगाया गया विश्व का पहला बांस का 'क्रैश बैरियर'

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस बांस के क्रैश बैरियर को 'बहू बल्ली' नाम दिया गया है. गडकरी ने कहा कि बांस बैरियर का रिसाइकल वैल्यू 50-70%है, जबकि स्टील बैरियर का 30-50% है.

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में चंद्रपुर और यवतमाल जिलों को जोड़ने वाले एक राजमार्ग पर 200 मीटर लंबा बांस का ‘क्रैश बैरियर’ लगाया गया है. गडकरी ने इसे 'दुनिया की पहली' ऐसी कवायद करार दिया.

गडकरी ने इसे देश और इसके बांस क्षेत्र के लिए एक 'उल्लेखनीय उपलब्धि' बताते हुए कहा कि यह ‘क्रैश बैरियर’ स्टील का एक सही विकल्प प्रदान करता है और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को दूर करता है.

गडकरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दुनिया के पहले 200 मीटर लंबे बांस के ‘‘क्रैश बैरियर’’ के निर्माण के साथ ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक असाधारण उपलब्धि हासिल की गई है, जिसे वाणी-वरोरा राजमार्ग पर लगाया गया है.’’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कपिल सिब्बल के 'इंसाफ' को मिला समर्थन, उद्धव ठाकरे बोले- इस नए कदम में साथ दें

क्रैश बैरियर को 'बहू बल्ली' नाम दिया
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि इस बांस के क्रैश बैरियर को 'बहू बल्ली' नाम दिया गया है. ‘क्रैश बैरियर’ राजमार्ग के किनारे लगाये जाते हैं और किसी तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर इनसे टकराने पर ये वाहन को सड़क ने नीचे जाने से रोक देते हैं और इससे उक्त वाहन की गति भी कम हो जाती है.

मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘इंदौर के पीतमपुर में नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स (एनएटीआरएएक्स) जैसे विभिन्न सरकारी संस्थानों में इसका कठोर परीक्षण किया गया और रुड़की में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) में आयोजित फायर रेटिंग जांच के दौरान इसे श्रेणी एक का दर्जा दिया गया. इसके अतिरिक्त, इसे इंडियन रोड कांग्रेस द्वारा भी मान्यता दी गई है.’’

गडकरी ने कहा कि बांस बैरियर का रिसाइकलिंग वैल्यू 50-70 प्रतिशत है, जबकि स्टील बैरियर का 30-50 प्रतिशत है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस बैरियर को बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली बांस की प्रजाति बंबूसा बालकोआ है, जिसे क्रेओसोट तेल से उपचारित किया गया है और रिसाइकिल्ड हाई-डेंसिटी पॉली एथिलीन (एचडीपीई) के साथ लेपित किया गया है. यह उपलब्धि बांस क्षेत्र और पूरे भारत के लिए उल्लेखनीय है, क्योंकि यह क्रैश बैरियर स्टील का एक सही विकल्प प्रदान करता है और पर्यावरण संबंधी चिंताओं और उनके परिणामों को संबोधित करता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget