एक्सप्लोरर

धनंजय मुंडे की जगह कौन, अजित पवार के एक और मंत्री पर लटक रही इस्तीफे की तलवार? जानें

Dhananjay Munde News: धनंजय मुंडे को आखिरकार भारी राजनीतिक दबाव में आकर इस्तीफा देना पड़ा. अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश एनसीपी में तेज हो गई है.अजित पवार बैठक कर रहे हैं.

Maharashtra Cabinet: धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद यह सवाल उठने लगा है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में उनकी जगह कौन लेगा? धनंजय, डिप्टी सीएम अजित पवार की एनसीपी के कोटे के मंत्री थे. ऐसे में माना जा रहा है कि अगला मंत्री भी एनसीपी के कोटे से होगा लेकिन इसके पहले मंत्री माणिकराव कोकाटे पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है जिससे एनसीपी मुसीबत में पड़ गई है. 

बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में वाल्मिकी कराड की गिरफ्तारी हुई है जो कि धनंजय मुंडे का करीबी है. दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी हैं. इस नजदीकी के कारण ही मुंडे विवादों में घिरे हुए थे. उनसे अजित पवार ने भी इस्तीफा मांगा था लेकिन वह अड़े हुए थे. आखिरकार फडणवीस ने सीधे उनसे इस्तीफा मांग लिया. अगर वह इस्तीफा नहीं देते तो फिर राज्यपाल से बोलकर कार्रवाई कराने की भी प्लानिंग की गई थी.

भुजबल या कौन और, किसकी दावेदारी मजबूत?

महायुति की सरकार जब बनी तो एनसीपी के कोटे से छगन भुजबल को मंत्री नहीं बनाया गया. उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी और दुख दोनों जाहिर किया था. क्योंकि वह एनसीपी के उन नेताओं में रहे हैं जिन्होंने 2023 की बगावत के वक्त शरद पवार की जगह अजित पवार का दामन थामा था. मंत्रियों के दावेदारों में छगन भुजबल भी हैं.

उधर, मुंडे के इस्तीफे के बाद अजित पवार एक्टिव हो गए हैं. उनके बंगले पर मंथन शुरू हो गया है. हालांकि इस बैठक में छगन भुजबल मौजूद नहीं थे. भुजबल का मंत्री पद के लिए नाम  सामने आ रहा था लेकिन इस बैठक में मौजूद ना होने से अटकलें तेज हो गई हैं. वहीं, भुजबल के अलावा प्रकाश सालुंके के नाम पर चर्चा चल रही है. मुंडे की तरह भुजबल ओबीसी समाज का बड़ा चेहरा हैं जबकि प्रकाश सालुंके भी बीड से ताल्लुक रखते हैं और पांच बार के विधायक रहे हैं. ऐसे में उनकी भी दावेदारी मजबूत है.

एनसीपी के एक और मंत्री की जा सकती है कुर्सी

उधर, कृषि मंत्री माणिकारव कोकाटे मुश्किलों में पड़ गए हैं. धोखाधड़ी से सरकारी कोटे का फ्लैट हासिल करने के मामले में उन्हें सजा सुनाई गई है. उन्होंने सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहां से उन्हें हाई कोर्ट जाने कहा गया है. उन्हें जो पांच दिन दिए गए थे उसकी अवधि आज समाप्त हो रही है. कोर्ट के आदेश के कारण उनपर भी इस्तीफे का दबाव बन रहा है.

ये भी पढ़ें - 'जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई वे कैसे...', अबू आजमी को BJP की B टीम बताने पर क्या बोले राम कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget