एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी, IMD के ताजा अपडेट से जानें अपने जिले का हाल

Maharashtra Weather News: महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में बारिश धीरे-धीरे कम हो रही है. फिलहाल मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में बारिश की तीव्रता कम हो गई है. जबकि कुछ इलाकों में अभी भी भारी बारिश हो रही है. ऐसे में यहां नदी-नाले उफान पर हैं. साथ ही बांध का पानी भी बढ़ गया है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शुक्रवार (9 अगस्त) को कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 

इनमें कोंकण में रायगढ़, पश्चिमी महाराष्ट्र में पुणे और विदर्भ में यवतमाल, वर्धा और अमरावती जिले शामिल हैं. वहीं प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि इन जिलों के नागरिक सावधानी बरतें. वहीं पुणे शहरी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बारिश कम हो गई है, लेकिन उससे पहले यहां भारी बारिश हुई. इसलिए पुणेवासियों की पानी की समस्या अब दूर हो गई है. 

पुणे के ये बांध हुए फुल 
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ शहर और उसके आसपास पानी की आपूर्ति करने वाले पावना बांध में 7.97 टीएमसी (93.64 प्रतिशत) पानी जमा हो गया है. पुणे जिले के अन्य बांधों में कलमोडी, आंध्रा, भाटघर और उजानी बांध 100 प्रतिशत भरे हुए हैं और इन बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है. जल संसाधन विभाग की ओर से कहा गया है कि इसके अलावा पेडगांव, डिम्बे, चसाकामन, भामा असखेड, वाडिवले, कसारसाई, गुंजवानी, नीरा देवघर और वीर बांध भी लबालब भर गए हैं.

 बता दें मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सभी चार बांध भी लबालब हो गए हैं. ऐसे में अब मुंबईकरों की साल भर की पानी की चिंता खत्म हो गई. भारी बारिश के कारण जो चार बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, उनमें सबसे पहले तानसा बांध मोदकसागर बांध, भातसा बांध और वैत्रणा बांध शामिल है.

ये भी पढ़ें- संजय राठौड़ के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे HC सख्त, BJP नेता से कहा- 'अदालतें राजनीति का रास्ता नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget