एक्सप्लोरर

Maharashtra Violence: अहमदनगर में दो समुदायों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई वाहनों में लगाई आग, भारी पुलिस बल मौजूद

Ahmednagar Violence: अहमदनगर के गजराज नगर इलाके में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई है. पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस की जांच जारी है.

Stone Pelting in Ahmednagar: बीती रात महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अंतर्गत आने वाले गजराज नगर इलाके में दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. पथराव के अलावा उपद्रवियों ने कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया. हिंसक झड़प के दौरान तीन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. जिन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. हालांकि दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी की घटना किस बात को लेकर हुई है पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है.

हिंसा में कई लोग घायल
पीटीआई में छपी खबर के अनुसार, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को बताया कि झड़प में शामिल लोगों ने कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव किया. उन्होंने बताया कि अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार देर शाम हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में दंगे संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

अहमदनगर एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘गजराज नगर इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रहे समूह के एक युवक को एक प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर पीटा, जिसके बाद दोनों समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘झड़प के दौरन एक दोपहिया वाहन को आग लगा दी गई और एक चौपहिया वाहन समेत दो वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया.’’

अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान पथराव भी हुआ. उन्होंने बताया कि इस दौरान चार लोग घायल हो गए. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सोशल मीडिया मंच पर एक ‘स्टेटस’ को लेकर दोनों समूहों के बीच झड़प हुई थी. पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने का आग्रह भी किया.

ये भी पढ़ें: Veer Savarkar Row: 'कोई भी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा', नितिन गडकरी ने राहुल गांधी से की मांफी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने, लीक किए जाने का दावा
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget