एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, उद्धव गुट की नेता के लिए आया हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, तस्वीरें आई सामने

Sushma Andhare Helicopter Crashed: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट की नेता के लिए आया एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हादसे में पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Sushma Andhare: महाराष्ट्र के महाड में शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता सुषमा अंधारे के लिए आया हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. सुषमा अंधारे हेलीकॉप्टर में चढ़ने से पहले ही हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. पायलेट सुरक्षित बताये जा रहे हैं.

बाल-बाल बचीं सुषमा अंधारे?
हेलीकॉप्टर दुर्घटना का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. इससे पहले कि सुषमा अंधारे हेलीकॉप्टर में चढ़ पातीं, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सौभाग्य से, एक बड़ी आपदा टल गई है. सुबह 9.30 बजे सुषमा अंधारे बारामती की ओर जा रही थीं.


महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, उद्धव गुट की नेता के लिए आया हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, तस्वीरें आई सामने

वह बारामती में आयोजित महिला मेले में हिस्सा लेने के लिए महाड से बारामती के लिए रवाना हुई थीं. हेलीकॉप्टर हादसा सुषमा अंधारे के ठीक सामने हुआ. इस हादसे में हेलीकॉप्टर के टुकड़े-टुकड़े हो गए. खास बात यह है कि हेलीकॉप्टर का पायलट सुरक्षित है. स्थानीय लोगों की मदद से पायलट को बाहर निकाला गया.

सुषमा अंधारे ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार, हेलिकॉप्टर एक अज्ञात स्थान पर उतरने का प्रयास कर रहा था और अचानक यह मुड़ गया, डगमगाया, संतुलन खो दिया और फिर खुले मैदान में तेज आवाज के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर का पायलट दुर्भाग्यपूर्ण हेलिकॉप्टर से कूदने में कामयाब रहा और बच गया.

कौन हैं सुषमा अंधारे?
सुषमा अंधारे महाराष्ट्र की राजनीति में एक जानी-मानी हस्ती हैं. वे एक वकील, व्याख्याता और लेखिका भी हैं. उनके पास राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट और मास्टर्स की डिग्री है. उन्हें दलित/अंबेडकरवादी आंदोलन के साथ-साथ आदिवासी समुदायों के बीच उनके काम के लिए जाना जाता है. वे बौद्ध धर्म को मानती हैं. वे उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पार्टी का हिस्सा हैं. वे अपने जोशीले भाषणों के लिए जानी जाती हैं. वे जुलाई 2022 में शिवसेना में शामिल हुईं थी.

ये भी पढ़ें: Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर पर गोलीबारी के आरोपी की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, CID भी कर रही पड़ताल

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, 'बिना पानी मछली...'
उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, 'बिना पानी मछली...'
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- '2029 के चुनाव में...'
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- '2029 के चुनाव में...'
महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget