एक्सप्लोरर

Maharashtra: मानसून ने दिखाई बेरुखी! अल्पवर्षा के चलते महाराष्ट्र के इन जिलों में सूखे जैसे हालात, टैंकर से पहुंचा पानी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के 13 जिलों में मानसून के सीजन में औसत से कम बारिश हुई है. हालात ये हैं कि कई गांव में पेयजल का संकट पैदा हो गया है और अब टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है.

Maharashtra Drought: मानसून (Monsoon) के सीजन में कई राज्यों में जहां जोरदार बारिश (Rain) हुई और बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो गए तो वहीं महाराष्ट्र  (Maharashtra) के कई इलाके मानसून के दौरान बारिश को तरसते रहे. कई जगहों पर बारिश न केवल देर से हुई बल्कि अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई है जिससे सूखे (Drought) जैसे हालात पैदा हो गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों पर सूखे का खतरा मंडरा रहा है और कुछ जिले सीधे तौर पर रेड जोन में हैं. इससे और चिंता बढ़ गई है. विशेष रूप से मराठवाड़ा रीजन के कुछ जिलों में हालात गंभीर होते जा रहे हैं.

 राज्य के 36 में से 13 जिलों में पेयजल और पशु चारे का संकट पैदा हो गया है. मानसून की बारिश हर जगह अच्छी नहीं हुई है. कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, साथ ही ठाणे और नांदेड़ जिलों को छोड़कर अन्य जगहों पर औसत बारिश हुई. राज्य के 13 जिलों में औसत से काफी कम बारिश हुई है और उनमें अहमदनगर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, धाराशिव, सोलापुर, सांगली, सतारा, परभणी, हिंगोली, वाशिम, अकोला, और अमरावती है. ये जिले सूखे का सामना कर रहे हैं इसलिए इन्हें रेड जोन में रखा गया है. 

जालना में स्थिति हुई गंभीर, कई गांवों टैंकर से पहुंचा पानी
जुलाई और अगस्त के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है. इसके बाद सितंबर में बारिश की रफ्तर धीमी हो जाती है. पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े पर गौर करें तो सितंबर के महीने में कम बारिश होती है. इस साल राज्य के कई हिस्सों में औसत से कम बारिश हुई है, जिनमें 36 में से 13 जिले भी शामिल हैं. इन 13 जिलों में मराठवाड़ा के छह जिले शामिल हैं. छत्रपति संभाजीनगर और जालना इन दो जिलों में स्थिति गंभीर है. इन दोनों जिलों के कई गांवों में तो टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-  Women Reservation Bill: बिना नाम लिए अजित पवार पर सुप्रिया सुले का निशाना, कहा- 'हर घर में ऐसे भाई नहीं होते जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget