एक्सप्लोरर

'सबसे बड़ा लैंड जिहाद तो...', श्रीकांत शिंदे के वक्फ बोर्ड बिल वाले बयान पर संजय राउत का पलटवार

Waqf Amendment Bill 2024: वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को लेकर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के बयान पर संजय राउत ने कहा यह बिल अभी जेपीसी में आया है. इसलिए हम भागेंगे नहीं हम अपनी बात रखेंगे.

Sanjay Raut On Shiv Sena MP Shrikant Shinde: केंद्र सरकार ने गुरुवार (8 अगस्त) लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश कर दिया है. एक ओर जहां विपक्ष इस बिल को मुस्लिम विरोधी बता रहा है. वहीं सत्ता पक्ष के नेता इस बिल का समर्थन कर रहे हैं. इस बीच शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने सदन में बताया कि यह बिल क्यों जरूरी है. वहीं अब श्रीकांत के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पलटवार किया है. 

सांसद संजय राउत ने कहा कि "यह बिल अभी चर्चा में नहीं आया है. अभी वह बिल जेपीसी (Joint Parliamentary Committee) में आया है. इसलिए हम भागेंगे नहीं हम अपनी बात रखेंगे. फिलहाल सबसे बड़ा लैंड जिहाद तो अयोध्या में हुआ है. जबकि केदारनाथ में 500 किलो सोना गायब हुआ है, हम उसपर भी बात करेंगे. किसने कितनी जमीन ली है और उस जमीन पर किन उद्योगपतियों ने खड़े किए हैं, ये सब चर्चा में आ जाएगा. हम इंतजार कर रहे हैं कि यह बिल कब आए, क्योंकि हम चर्चा के लिए तैयार हैं."

दरअसल, श्रीकांत शिंदे ने कहा कि इस बिल को लाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि वक्फ की जमीन को लेकर पूरे देश में 85 हजार मुकदमे चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि 165 से ज्यादा केस हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कहा कि विपक्ष को वक्फ की जमीन पर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल नहीं चाहिए बल्कि ये लोग वोट बैंक खुश करने के लिए, एक समाज को खुश करने के लिए इस बिल का विरोध कर रहे हैं.

सीट शेयरिंग पर क्या बोले संजय राउत?
वहीं दिल्ली में हुई महा विकास अघाड़ी की बैठक को लेकर संजय राउत ने कहा कि "हम एक ऐसे गठबंधन में हैं, जिसमें तीन पार्टी है और उसका अलाएंस दिल्ली में है. हम रिश्ता कायम रखने के लिए मिले. हमारी मीटिंग में राजनीति की बातें कम हुई और पारिवारिक चर्चा ज्यादा हुई. महाविकास अघाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिल्ली जाकर उनसे मिले."

वहीं सीट बंटवारे को लेकर संजय राउत ने कहा कि "सीट शेयरिंग को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है. उसी को टिकट मिले जिसके जीतने की गारंटी हो. लोगों की भावना है कि हमें उन्हें शेख हसीना की तरह नहीं भगाना है. लोग चाहते हैं कि हम उन्हें शेख हसीना की तरह भगा दें, लेकिन हम उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से हटाएंगे." 

दिल्ली में MVA की बैठक
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रमुख दलों के नेताओं से मुलाकात की है. जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर महाविकास अघाड़ी (राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन) की अहम बैठक हुई. इस बैठक के बारे में जानकारी सामने आई है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का रोडमैप तय कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें

Waqf Board Bill: वक्फ बोर्ड बिल पर शरद पवार की पार्टी ने साफ कर दिया अपना रुख, 'देश में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget