एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बुलढाणा में भीषड़ सड़क हादसा, बोलेरो ने बस को टक्कर मारी, 5 लोगों की मौत

Road Accident News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुबह पांच बजे हुई थी.

Maharashtra Accident Case: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यह दुर्घटना शेगांव-खामगांव राजमार्ग पर सुबह करीब 5 बजे हुई, जिसमें दो यात्री बसों और एक बोलेरो जीप की आपसी टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 24 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. 

तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने बस को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने पहले एक यात्री बस को टक्कर मारी. इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही एक निजी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई, जिससे हादसा और भयावह हो गया. घटना के बाद राजमार्ग पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं. घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत की निगरानी की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किए और दुर्घटना स्थल को साफ कराकर यातायात बहाल करने की कोशिश की. पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण मान रही है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हादसे से दो लड़कियों की मौत हो गई

वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सबको हैरान कर दिया. जीरो प्वाइंट के पास एक बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. इस दौरान कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

नैनीताल से घूमकर लौट रहे थे चार लोग

पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर रात हुआ जब कार सवार चार लोग नैनीताल से घूमकर अपने घर रोहतक, हरियाणा लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की बुरी हालत गई और उसमें आग लग गई. आग की लपटों के बीच स्थानीय लोगों ने और आस-पास के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन दो लड़कियों को बचाया नहीं जा सका. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

यह भी पढें -

Maharashtra: क्या आपके विचार शुद्ध हैं? राज ठाकरे के बयान पर शिवसेना शिंदे का सवाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget