एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे का तंज, बोले- केंद्रीय एजेंसियां डकैत हैं क्यों न उन्हें बंद कर दिया जाए

संजय राउत की रिहाई के बाद गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर टिप्पणी की. राउत तीन महीने बाद जेल से रिहा होने के बाद ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' में पहुंचे थे.

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों को डकैत कहते हुए राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए केंद्र से सुपारी लेने का आरोप लगाया. नाराज ठाकरे कहा कि केंद्रीय एजेंसियां केंद्र के 'पालतू जानवरों' की तरह व्यवहार करती हैं. केंद्र सरकार से सुपारी लेकर वे राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाती हैं. इन्हें बंद कर दिया जाना चाहिए. वह पार्टी सांसद संजय राउत का स्वागत करते हुए बोल रहे थे. जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था. राउत 101 दिन के जेल से रिहाई के बाद ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' में पहुंचे थे.

विशेष पीएमएलए कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए, जिसमें ईडी द्वारा राउत की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया गया था, ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार अब भी उन्हें (राउत को) अन्य झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर सकती है. उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला केंद्र और उन सभी (विद्रोहियों) के लिए एक चेतावनी है, जो चले गए. समय का पहिया बदलता रहता है. (उपमुख्यमंत्री) देवेंद्र फडणवीस को यह महसूस करना चाहिए कि समय बदलता है. कल यह उनके साथ भी हो सकता है .

उद्धव ठाकरे ने प्रतिशोध की राजनीति का लगाया आरोप

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने केंद्र पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया और जनता से इसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, अगर केंद्र का कोई सिद्धांत होता तो राउत की गिरफ्तारी कभी नहीं होती. पूरा देश सरकार के आचरण और केंद्रीय जांच निकायों के दुरुपयोग को देख रहा है. इससे पहले उद्धव ने राउत का गर्मजोशी से स्वागत किया. उनकी पत्नी रश्मि ने आरती कर उन्हें बधाई दी और तिलक लगाया. जबकि आदित्य ठाकरे ने मुस्कुराते हुए  राउत को गले लगाया.

पार्टी के कई अन्य नेताओं ने बांटी मिठाई

ठाकरे ने राउत को वास्तव में एक सच्चे दोस्त के रूप में वर्णित किया. जिस पर अंत तक भरोसा किया जा सकता है.जो कभी भी पीठ में छुरा नहीं घोंप सकता. उन्होंने कहा कि तमाम दबावों और प्रताड़नाओं के बावजूद राउत न डरे और न ही भागे और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे. बाद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से भी मुलाकात करने वाले राउत ने कहा कि कुछ दिनों के आराम के बाद वह महाराष्ट्र का दौरा करेंगे. पार्टी कार्यकतार्ओं और आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतें सुनेंगे.

पार्टी की उपनेता सुषमा अंधारे सहित अन्य ने कहा, बाघ वापस आ गया है. राष्ट्रीय प्रवक्ता किशोर तिवारी ने कहा कि अब बीजेपी डरी हुई है, और 2024 में यूपीए द्वारा बीजेपी का सफाया होगा. कांग्रेस के नेता भाई जगताप ने केंद्रीय एजेंसियों की आलोचना की. एनसीपी विधायक रोहित पवार (शरद पवार के पोते) ने कहा, बाघ वापस आ गया है.

Maharashtra Politics: जेल से बाहर आने के बाद बरसे संजय राउत, राज ठाकरे को लिया निशाने पर

गुरुवार की सुबह राउत ने स्वास्थ्य कारणों से राज्य से गुजर रही कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा में शामिल होने में असमर्थता जताई. पार्टी के एक नेता के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें आदित्य ठाकरे और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं. शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ मार्च करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget