एक्सप्लोरर

Maharashtra: लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय के लिए भूखंड आवंटित, 7 हजार वर्ग मीटर में होगा तैयार

Maharashtra में भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर बनने वाले अंतरराष्ट्रीय संगीत महाविद्यालय और संग्रहालय के लिए जमीन आवंटित हो गई है. इसका क्षेत्रफल 7000 वर्ग मीटर होगा.

Lata Mangeshkar College Of Music: महाराष्ट्र सरकार ने प्रसिद्ध गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के नाम पर प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय संगीत महाविद्यालय और संग्रहालय के लिए मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना परिसर में 7,000 वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किया है. राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया. भूमि उपनगरीय कलेक्ट्रेट को सौंपी जाएगी जो इसे कला निदेशालय को सौंपने का प्रस्ताव करेगी. राज्य सरकार ने कलिना परिसर में एक अंतरराष्ट्रीय संगीत महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है. प्रस्तावित संस्थान को भारत रत्न लता दीनानाथ मंगेशकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड म्यूजियम के नाम से जाना जाएगा.

7 हजार वर्ग मीटर में तैयार होगा कॉलेज

पुस्तकालय निदेशालय के पास कलिना परिसर में एक केंद्रीय पुस्तकालय स्थापित करने के लिए 16,188 वर्ग मीटर का एक भूखंड है, जिसमें से राज्य सरकार ने संगीत और संग्रहालय के अंतर्राष्ट्रीय कॉलेज के लिए 7,000 वर्ग मीटर आवंटित करने का निर्णय लिया है. एक सरकारी प्रस्ताव में कहा गया है कि "पुस्तकालय निदेशालय को भारत रत्न लता दीनानाथ मंगेशकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ़ म्यूज़िक और भारत रत्न लता दीनानाथ मंगेशकर संग्रहालय कलिना कैंपस में विकसित करने के लिए उपनगरीय जिला कलेक्ट्रेट को 7,000 वर्ग मीटर का खुला प्लॉट सौंपने का निर्देश दिया गया है." बकौल हिन्दुस्तान टाइम्स, सोमवार को विभाग के प्रमुख सचिव विकास रस्तोगी ने कहा कि वे हृदयनाथ मंगेशकर (लता मंगेशकर के भाई) की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय कॉलेज का एक विचार देगी.

Maharashtra: पिछले एक महीने में ‘लंपी’ रोग से 22 मवेशियों की मौत, 133 गांवों में फैली बीमारी

कॉलेज के लिए बनाई गई है समिति

इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक मंगेशकर परिवार के विचार पर आधारित होगा जिसके लिए समिति बनाई गई है. समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने उनसे अपनी रिपोर्ट देने को कहा जिसके आधार पर अंतरराष्ट्रीय संगीत महाविद्यालय और संग्रहालय की योजना तैयार की जाएगी. समिति में उषा मंगेशकर (उनकी बहन), आदिनाथ मंगेशकर, जाकिर हुसैन, एआर रहमान, सुरेश वाडकर सहित अन्य हस्तियां शामिल हैं. राज्य सरकार ने इस शैक्षणिक वर्ष में संगीत महाविद्यालय शुरू करने की योजना बनाई है. प्रमुख सचिव ने बताया कि “हम इस शैक्षणिक वर्ष से संगीत का अंतर्राष्ट्रीय कॉलेज शुरू करने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इसे एक वैकल्पिक स्थान पर शुरू करना होगा क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय कॉलेज के निर्माण में कुछ समय लगेगा. इस बीच, हम वैकल्पिक स्थान पर कॉलेज जारी रखेंगे.”

Mumbai-Pune एक्सप्रेसवे पर बीजेपी विधायक नितेश राणे की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget