एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के ठाणे में गणेश विसर्जन के दौरान 5 लोग नदी में डूबे, 1 की मौत, 2 लापता

Thane News: अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. शहापुर पुलिस और जीवन रक्षक टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है.

महाराष्ट्र के ठाणे के शहापुर में गणपति विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां आसनगांव मुंडेवाड़ी स्थित भारंगी नदी के गणेश घाट पर पांच लोग पानी में डूब गए. इनमें से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

रामनाथ घारे (24) और भगवान वाघ (36) को तुरंत शहापुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, प्रतिक मुंढे का शव जीवन रक्षक टीम ने बरामद कर लिया है. जबकि दो अन्य की तलाश अब भी जारी है.

अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. शहापुर पुलिस और जीवन रक्षक टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है.

वहीं मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन शनिवार (6 सितंबर) को अनंत चतुर्दशी पर बारिश के बीच लोग भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ढोल-ताशे के साथ और गुलाल उड़ाते हुए सड़कों पर उमड़ पड़े.

मुंबई में 2100 से ज्यादा प्रतिमाएं विसर्जित

अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक मुंबई के विभिन्न जलाशयों में 2,100 से अधिक गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. प्रतिमाएं शहर के समुद्र तटों और अन्य जलाशयों की ओर ले जाते समय बड़ी संख्या में लोग भव्य समापन समारोह के दौरान एक झलक पाने के लिए सड़क के डिवाइडरों, इमारतों की छतों, बालकनी, पेड़ों और खंभों पर बैठे देखे गए.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, अपराह्न तीन बजे तक 2,198 गणपति प्रतिमाएं, जिनमें 59 सार्वजनिक मंडलों (स्थानीय सामुदायिक समूह) की और 87 देवी प्रतिमाएं शामिल हैं, प्राकृतिक जलाशयों और नगर निकाय द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित कर दी गईं.

मुंबई में कोई अप्रिय घटना नहीं- बीएमसी

मध्य मुंबई में प्रतिष्ठित गणपति मंडलों के लिए प्रसिद्ध लालबाग में यात्रा की शुरुआत तेजुकाया, गणेश गली और कई अन्य मंडलों की प्रतिमाओं के साथ हुई. बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि विसर्जन प्रक्रिया के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भड़के संजय राउत, पूछा- 'कैबिनेट में एक भी मर्द नहीं है जो...?'
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भड़के संजय राउत, पूछा- 'कैबिनेट में एक भी मर्द नहीं है जो...?'
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने, लीक किए जाने का दावा
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget