एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र को मिला नया राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

Maharashtra Governor: राष्ट्रपति भवन ने बताया कि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राधाकृष्णन रमेश बैस की जगह लेंगे.

Maharashtra New Governor: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे. राष्ट्रपति भवन ने इसकी जानकारी दी है. राधाकृष्णन रमेश बैस की जगह लेंगे, जो 18 फरवरी 2023 से राज्यपाल हैं.

झारखंड में सीपी राधाकृष्णन की जगह बीजेपी के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार गंगवार को राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन ने शनिवार रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की.

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

सीपी राधाकृष्णन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. राधाकृष्णन लंबे समय तक बीजेपी के सदस्य रहे. वो दो बार तमिलनाडु की कोयंबटूर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए. वो तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.

राधाकृष्णन 1998 और 1999 के लोकसभा चुनाव में जीते थे. उन्हें बीजेपी ने 2014 और 2019 के चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वो 18 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल बने.

नई नियुक्तियों की लिस्ट

  • सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया.
  • गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया. आचार्य ने कटारिया का स्थान लिया है.
  • कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है.
  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे.
  • ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे.
  • रमेन डेका छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया.

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये सभी नियुक्तियों उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.

महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर लड़ेगी एकनाथ शिंदे की पार्टी, सीट शेयरिंग से पहले ले लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
मुंबई: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget