एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics Crisis: महाराष्ट्र में हुए बदलाव पर रामदास अठावले का बड़ा दावा- 'नीतीश कुमार के साथ भी ऐसा ही...'

NCP Political Crisis: महराष्ट्र में 'पावर' गेम पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बयान दिया है. रामदास अठावले का यह दावा है कि जिस तरह महाराष्ट्र में हुआ वैसा ही बिहार में नीतीश कुमार के साथ होगा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ भी ऐसा ही होगा. वहीं, अजित पवार (Ajit Pawar) को लेकर अठावले ने कहा कि एनसीपी (NCP) की ताकत ही अजित पवार से थी. अब वह बीजेपी के साथ आ गए हैं जिससे अब एनसीपी की हालत गंभीर हो गई है. 

केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा, 'अजित पवार कुछ समय से नाराज थे. क्योंकि वह चाहते थे कि एनसीपी, बीजेपी के साथ गठबंधन करे लेकिन शरद पवार इसके लिए तैयार नहीं थे. मैं अजित पवार के फैसले का स्वागत करता हूं. यह बड़ा बदलाव है और एनसीपी और एमवीए के लिए बड़ा झटका है.' उन्होंने तंज भरे लहजे कहा कि एनसीपी चीफ शरद पवार और सुप्रिया सुले वे बचे हुए लोगों के साथ काम करेंगे. 

'विपक्षी एकता के साथ नहीं किया कोई ऑपरेशन'

नीतीश कुमार पर हमलावर अंदाज में अठावले ने कहा, 'हम विपक्षी एकता के साथ कोई 'ऑपरेशन' नहीं करते, लोग ही पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हैं. उन्होंने दावा किया कि बिहार में बहुत सारे नेता और विधायक नीतीश कुमार से नाराज हैं. नीतीश कुमार पहले पीएम नरेंद्र मोदी के साथ आए फिर चले गए इसलिए लोग परेशान हैं.' वहीं, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि मोदी विकास पुरुष हैं. वह सबको साथ लेकर चलते हैं. दलित हों, पिछड़े हों या अल्पसंख्यक हों, सभी लोग पीएम मोदी का साथ देते हैं. इसलिए पूरे देश में माहौल पैदा हो रहा है. जैसा महाराष्ट्र में हुआ है वैसा बाकी के राज्यों में हो सकता है. हमारी एनडीए 2024 तक और भी ज्यादा मजबूत हो सकती है.

कुछ दिन पहले ही अजित पवार ने मांगी थी यह जिम्मेदारी

बता दें कि अजित पवार ने एनसीपी के स्थापना दिवस के दिन ही पार्टी नेतृत्व से मांग की थी कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष की भूमिका से मुक्त करते हुए पार्टी संगठन में कोई भूमिका दी जाए जबकि इस पर शरद पवार ने कहा था कि ऐसे फैसले एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिए जाते. हालांकि रविवार को अचानक ही अजित पवार अपने समर्थक विधायकों के साथ महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Accident: बुलढाणा बस हादसे पर NCP के शरद पवार, अजित और जयंत पाटिल ने दी प्रतिकिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
CJP प्रदर्शनों पर पुलिस की सख्त नजर, 14 दिनों से कर ही डिजिटल निगरानी, अपनाई 3-स्तरीय सुरक्षा रणनीति
CJP प्रदर्शनों पर पुलिस की सख्त नजर, 14 दिनों से कर ही डिजिटल निगरानी, अपनाई 3-स्तरीय सुरक्षा रणनीति

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget