एक्सप्लोरर

मानसून सत्र से पहले महाविकास अघाड़ी ने किया सरकार के जलपान का बहिष्कार, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये पाप...'

Maharashtra News: आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र विरोधियों के चायपान कार्यक्रम में शामिल होना पाप के समान है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार (30 जून) से शुरू हो रहे मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर महाविकास अघाड़ी ने सरकार की तरफ से होने वाले जलपान का बहिष्कार किया है. विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, किसानों के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता, किसानों की दयनीय स्थिति और मंत्रियों की संलिप्तता वाले विभिन्न भ्रष्टाचार मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

अर्थसंकल्पीय सत्र की पृष्ठभूमि में रविवार (29 जून) को विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के सरकारी निवास अजिंक्यतारा पर महाविकास आघाड़ी के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस दौरान उन्होंने सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों, अत्याचार की घटनाओं और आम जनता और किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी का दावा करते हुए सरकार की आलोचना की.

इस बैठक में शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गट) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे, प्रतोद और विधायक सुनील प्रभू, विधायक सचिन अहिर, कांग्रेस के विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस विधायक उपनेता अमीन पटेल, कांग्रेस विधायक सतेज पाटील, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और शशिकांत शिंदे मौजूद रहे.

'सत्ताधारी दल अपराध में लिप्त'
अंबादास दानवे ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, "सत्ताधारी दल के लोग अलग-अलग अपराधों में लिप्त हैं, उन्हें पुलिस का संरक्षण प्राप्त है और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री उन्हें प्रोत्साहन दे रहे हैं. बीजेपी और गद्दारों ने महाराष्ट्र को गर्त में ढकेल दिया है."

जलपान में शामिल होना पाप- आदित्य ठाकरे
उनके अलावा आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा, "महाराष्ट्र विरोधियों के चायपान कार्यक्रम में शामिल होना पाप के समान है. जो लोग भ्रष्टाचार के दाग लेकर उस कार्यक्रम में जाएंगे, उन्हीं को देखकर मुख्यमंत्री कहेंगे इन्हीं लोगों पर मैंने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे." उन्होंने आगे कहा, "जिस समृद्धि महामार्ग को मेरे दादाजी के नाम पर नामित किया गया है, उसी पर गड्ढे पड़ गए हैं, वहां नदी बह रही है. यह सब क्या हो रहा है?"

कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
वहीं कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाते हुए कहा, "यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. कोई काम बिना पैसे दिए नहीं होता. अगर किसी को फंड चाहिए, तो पहले प्रतिशत तय करना पड़ता है. "उन्होंने आगे कहा, "प्याज, कपास और सोयाबीन को सही कीमत नहीं मिल रही. कपास में कीड़ा नहीं लगा, फिर भी सरकार ने कोई मदद नहीं दी. सत्ता में आते ही सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. इसलिए हमने सरकार के चायपान कार्यक्रम का बहिष्कार किया है."

जितेंद्र आव्हाड़ ने बोला हमला
उनके अलावा शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "महायुती सरकार पूरी तरह से राजनीतिक रूप से विफल हो चुकी है. इनका राजनीतिक जुआ अब हास्यास्पद और घृणित बन चुका है." सतेज पाटील ने पूछा, "शक्तिपीठ महामार्ग का 12 जिलों के किसान विरोध कर रहे हैं, तो उसे राजनीतिक रंग क्यों दिया जा रहा है? यह राज्य की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा. इस अनावश्यक महामार्ग को रद्द किया जाए."

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले 5000 रुपये देगी सरकार
किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले 5000 रुपये देगी सरकार
महाराष्ट्र: शादी के 4 महीने में संजना की मौत! पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
महाराष्ट्र: शादी के 4 महीने में संजना की मौत! पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget