एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रहे युवक ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचने की आशंका

Maharashtra News: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मौके से सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करने वाले युवक का नाम सुनील कावले है जिसकी उम्र 45 साल बताई गई है. इस युवक ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर बने फ्लाईओवर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करने वाला व्यक्ति अंबाद तालुका का रहने वाला है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के सायन अस्पताल ले जाया गया है. अब इस घटना को लेकर राज्य में सियासी घमासान मचने की आशंका है. इस मामले में बांद्रा खेरवाड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सुसाइड नोट भी घटनास्थल से मिला है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच
सुनील कावले जालन्या के रहने वाले थे. उनके बैग से एक सुसाइड नोट मिला है. इस नोट में उन्होंने सभी से माफी भी मांगी है. विनोद पाटिल ने दावा किया है कि उन्होंने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आत्महत्या की है. इस मामले में खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है. आत्महत्या करने वाला व्यक्ति अंबाद तालुका का मूल निवासी है और उसके शव को शव परीक्षण के लिए मुंबई के सायन अस्पताल भेज दिया गया है.

कुछ दिन पहले भी एक युवक ने की थी आत्महत्या
धाराशिव जिले के उमरगा तालुका के मदाज के एक मराठा युवक ने मराठा समुदाय को आरक्षण मिलने की मांग को लेकर जालना जिले के अंतरवाली सराती में भूख हड़ताल पर रहते हुए गांव में शिवकालीन वैजनाथ महाराज झील में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. बता दें, महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कई जगहों पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: 'हमास से कम नहीं BJP', संजय राउत का असम CM पर निशाना, अटल बिहारी के पुराने बयान का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget