एक्सप्लोरर

नक्सली इलाके में सबसे ज्यादा वोटिंग, दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ने किया वोट, महाराष्ट्र में मतदान की 5 बड़ी बातें

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में पहले चरण का मतदान बड़े शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. वहीं नक्सल प्रभावित इलाके गढ़चिरौली में सबसे अधिक वोटिंग ने सबको चौंका दिया.

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल खत्म हो चुका है. कल 5 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए. पहले चरण में नागपुर, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली-चिमूर पांच सीटों पर 62 फीसदी मतदान हुआ. महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने है. अब दूसरे चरण में प्रदेश की यावतमाल-वसीम, बुल्ढाना, नांदेड़, हिंगोली, परभानी, अमरावती, अकोला और वर्धा 8 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा. 

इसके बाद 7, 13 और 20 मई को बाकि बची लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. लेकिन पहले चरण के मतदान में क्या कुछ खास रहा. इसपर डालते है एक नजर..

5 प्वाइंट्स में समझिए कैसे खास रहा पहले चरण का मतदान

• महाराष्ट्र में पहले चरण में 5 सीटों पर 62 फीसदी मतदान हुआ, जबकि 2019 के लोकसभा चुनावों में 64 फीसदी वोटिंग हुई थी. पहले चरण के मतदान में 2 फीसदी की गिरावट आई है. वोटिंग प्रतिशत में गिरावट की वजह बढ़ता हुआ तापमान बताया जा रहा है. 

• पहले चरण के मतदान में सबसे चौकानें वाली बात यह रही कि नक्सल प्रभावित इलाके गढ़चिरौली में सबसे अधिक वोटिंग हुई. यहां 66 फीसदी से अधिक मतदान हुआ.

• वहीं सबसे कम मतदान नागपुर में 54.46 प्रतिशत दर्ज किया गया. इसके अलावा गढ़चिरौली-चिमूर में 69.43 प्रतिशत, भंडारा-गोंदिया में 64.08, चंद्रपुर में 60.35 प्रतिशत और रामटेक में 59.58 प्रतिशत मतदान हुआ.

• महाराष्ट्र के नागपुर में दुनिया की सबसे छोटे कद की मतदाता ज्योति आम्गे ने वोट डाला. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार ज्योति आम्गे की लंबाई महज 62.8 सेंटीमीटर है.

• चंद्रपुर लोकसभा सीट पर कुछ जगहों पर वीवीपैट में गड़बड़ी और कुछ जगहों पर मतदाता सूची में नागरिकों के नाम गायब होने के कई मामले सामने आए.

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ पहले चरण का मतदान
महाराष्ट्र में पहले चरण का मतदान बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. प्रदेश की पांच सीटों पर कहीं पर कोई हिंसा की घटना सामने नहीं. जिसको लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली. इसके अलावा कई मतदान केंद्रों पर नवविवाहिता जोड़े भी मतदान करने के लिए पहुंचे.

यह भी पढ़ेंं: महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अजित पवार की NCP में शामिल होंगे पूर्व CM के दामाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget