एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही का एमवीए नेताओं ने किया बहिष्कार, लगाए ये आरोप

Maharashtra Assembly: आज विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही का एमवीए के नेताओं ने बहिष्कार कर दिया. नेताओं का आरोप है कि उन्हें विधानसभा और परिषद में बोलने का मौका नहीं दिया गया.

Maha Vikas Aghadi: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेताओं ने शुक्रवार को विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही का बहिष्कार किया और विधान भवन परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए उस पर विधानसभा और विधान परिषद में बोलने का मौका नहीं देने का आरोप लगाया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए के नेताओं ने गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए राकांपा के वरिष्ठ विधायक जयंत पाटिल को निलंबित किए जाने की निंदा की.

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे और भास्कर जाधव, कांग्रेस के बालासाहेब थोराट, राकांपा नेता राजेश टोपे, धनंजय मुंडे, दिलीप वल्से पाटिल और अन्य को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान काली पट्टी बांधे देखा गया. उन्होंने विधानमंडल की सीढ़ियों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''सरकार विपक्ष के सदस्यों को विधानमंडल में बोलने नहीं दे रही है, हम इसके विरोध में दोनों सदनों की कार्यवाही का बहिष्कार कर रहे हैं.”

क्या बोले आदित्य ठाकरे?
आदित्य ठाकरे ने कहा, “जब तक स्पीकर हमें यह आश्वासन नहीं दे देते कि विपक्षी सदस्यों को बोलने का अवसर दिया जाएगा, तब तक हम बाहर रहेंगे. हम विभिन्न हस्तियों के खिलाफ राज्यपाल बी. एस. कोश्यारी की टिप्पणी, भूमि आवंटन घोटाले में मुख्यमंत्री शिंदे की संलिप्तता और महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं.”

सीएम शिंदे से मिले राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज नागपुर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की. शिंदे ने ट्वीट किया कि उन्होंने राज्य विधानसभा परिसर में मनसे विधायक राजू पाटिल के साथ ठाकरे से मुलाकात की. शिंदे ने ट्वीट किया, ‘‘इस दौरान विधानसभा के कामकाज समेत कई विषयों पर चर्चा हुई.’’

ये भी पढ़ें:

Maharashtra: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले राज ठाकरे, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget