एक्सप्लोरर

Rajendra Patni Passed Away: महाराष्ट्र में BJP विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन, डिप्टी सीएम ने जताया शोक

Rajendra Patni Death News: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया है. पाटनी कारंजा (वाशिम) से विधायक थे और वो लंबी बीमारी से जूझ रहे थे.

Rajendra Patni: महाराष्ट्र के कारंजा (वाशिम) के बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया है. राजेंद्र पाटनी के निधन पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है. उनके निधन पर शोक जताते हुए सीएम एकनाथ शिंदे और पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. 

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री ने 'X' पर लिखा, 'महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी जी के निधन से दुख हुआ. वह कई सामुदायिक सेवा पहलों में सबसे आगे थे और लोगों के लिए एक प्रभावी आवाज थे. उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में भी सराहनीय भूमिका निभाई.'

सीएम एकनाथ शिंदे क्या बोले?
सीएम शिंदे ने कहा, 'वाशिम जिले के कारंजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया है. वह पश्चिम विदर्भ की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे थे. उनका आग्रह था कि सिंचाई की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए. उनके निधन से वाशिम जिले ने एक कुशल नेता खो दिया है. प्रभु उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और पाटनी परिवार के सदस्यों को इस दुःख से उबरने की शक्ति दें.'

डिप्टी सीएम ने जताया शोक
देवेंद्र फडणवीस ने 'X' पर लिखा, 'विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र पाटनीजी का आज निधन हो गया. वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे. हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जायेंगे. लेकिन आज उनकी जान चली गई. बीजेपी ने ग्रामीण मुद्दों की जानकारी रखने वाला एक जन प्रतिनिधि खो दिया है.'

डिप्टी सीएम ने आगे लिखा, 'पश्चिम विदर्भ की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे. उनका लगातार आग्रह था कि सिंचाई की समस्या का समाधान होना चाहिए. उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है. मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.'

कौन थे राजेंद्र पाटनी?
सबसे पहले राजेंद्र पाटनी शिवसेना से चुने गए थे. शिवसेना के टिकट पर चुने गए राजेंद्र पाटनी बाद में 'मोदी लहर' के दौरान बीजेपी में शामिल हो गए और वाशिम जिला अध्यक्ष के रूप में भी काम करते हुए विधायक की भूमिका निभाई. हालांकि, पिछले दो-तीन साल से बीमार रहने के कारण उनके दामाद ज्ञानक पाटनी ने विधानसभा क्षेत्र में उनके काम को संभाला. ज्ञानक पाटनी कई परियोजनाओं के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित करने सहित विभिन्न विकासात्मक पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं.

ज्ञानक पाटनी वर्तमान में बीजेपी जैन सेल के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. वह कई सामाजिक गतिविधियों को क्रियान्वित करने में भी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं, उन्हें अक्सर स्वास्थ्य शिविरों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेते देखा जाता है. ज्ञानक पाटनी कारंजा और मनोरा तालुका में विधायक राजेंद्र पाटनी द्वारा शुरू की गई कई विकास परियोजनाओं के लिए शिलान्यास समारोह में शामिल रहे हैं. पिछले वर्ष के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी ने ध्यान आकर्षित किया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में MVA की 27 फरवरी को बैठक, जानें- सीट शेयरिंग की बात कहां अटकी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget