एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिंदे सरकार ने की प्रशासनिक सर्जरी, 20 IAS अधिकारियों का तबादला, मुख्य सचिव की पत्नी का भी नाम

IAS Officer Transfer: 1987 बैच की अधिकारी सुजाता सौनिक को गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. आईएएस अधिकारी चंद्रकांत पुलकंदवार को पुणे के चीनी आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है.

Maharashtra IAS Officer Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए शुक्रवार को मुख्य सचिव मनोज सौनिक की पत्नी सुजाता सौनिक सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 20 अधिकारियों का स्थानांतरण किया. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1987 बैच की अधिकारी सुजाता सौनिक को गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. वह सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में एसीएस का पद संभाल रही थीं.

राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के प्रमुख एस. वी. आर. श्रीनिवास को धारावी पुनर्विकास परियोजना के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तैनात किया गया है.

लोकेश चंद्र बनाए गए महाडिस्कॉम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग लिमिटेड (बेस्ट) के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र अब राज्य द्वारा संचालित बिजली कंपनी ‘महाडिस्कॉम’ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक होंगे. इसमें कहा गया है कि आईएएस अधिकारी राधिका रस्तोगी और आई. ए. कुंदन को क्रमश: योजना विभाग और अल्पसंख्यक विकास विभाग में प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.

विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव के रूप में सेवारत 1996 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव जायसवाल को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त नगर आयुक्त आशीष शर्मा को शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव (2) के रूप में नियुक्त किया गया है.

IAS चंद्रकांत पुलकंदवार को पुणे का चीनी आयुक्त नियुक्त किया गया

इसमें कहा गया है कि विजय सिंघल को ‘बेस्ट’ का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया हैं और तुकाराम मुंढे को मराठी भाषा विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान में नासिक नगर निगम के प्रमुख के रूप में कार्यरत 2008 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्रकांत पुलकंदवार को पुणे के चीनी आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है. इनके अलावा राज्य सरकार ने 11 अन्य आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान- 'जिस तरह MVA की सरकार को गिराया गया उससे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जश्न, मुंबई में बांटी गई मिठाई
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जश्न, मुंबई में बांटी गई मिठाई
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी-शाह अजेय नहीं हैं... वो भी जाएंगे', संजय राउत का बड़ा बयान
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी-शाह अजेय नहीं हैं... वो भी जाएंगे', संजय राउत का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत ने कर दिया बड़ा दावा
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत ने कर दिया बड़ा दावा
'केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आखिरकार...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का पहला रिएक्शन
'केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आखिरकार...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget