एक्सप्लोरर

Covid 19 Update: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 87 नए केस, कोरोना की रफ्तार थामने के लिए बनाया गया टास्क फोर्स

Maharashtra Coronavirus Update: महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं जबकि ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट जेएन.1 के केस की भी पुष्टि हो चुकी है. अब इससे निपटने के लिए खास टीम बनाई गई है.

Maharashtra News: कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने टास्क फोर्स (Task Force) का गठन किया है. इस टास्क फोर्स में सात सदस्य होंगे. इसकी अध्यक्षता आईसीएमआर (ICMR) के पूर्व चीफ डॉ.रमन गंगाखेडकर (Dr Raman Gangakhedkar) करेंगे. बता दें कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 87 नए मामले सामने आए हैं जबकि दो लोगों की मौत हो गई है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने यह आंकड़ा जारी किया है. एक दिन पहले मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस के 37 नए के सामने आए  थे. अब तक राज्य में जेएन.1(JN.1) वैरिएंट के 10 मामले सामने आए हैं. 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई में कोरोना के 19 नए केस की पुष्टि हुई है. जबकि पुणे शहर और सांगली में एक-एक मरीज की मौत हुई है. राज्य में मार्च 2020 से लेकर अब तक 81,72,287 कोरोना केस की पुष्टि हुई है. इनमें से 1,48,566 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इस दिसंबर महीने में कोरोना के आंकड़ों पर गौर करें तो 14 से 20 दिसंबर तक 46 नए केस की पुष्टि हुई थी जबकि 21 से 27 दिसंबर के बीच 267 मामले सामने आए हैं. 

ओमिक्रॉन राज्य में बना डॉमिनेंट वैरिएंट
अब तक राज्य में कोरोना के जेएन.1 वैरिएंट के 10 मामले सामने आए हैं. इनमें पांच ठाणे, दो पुणे शहर, एक अकोला, एक पुणे नगर निगम और एक सिंधुदुर्ग जिले में दर्ज किए गए हैं. राज्य में कोविड-19 का डॉमिनेंट वैरिएंट ओमिक्रॉन XBB.1.16 है. इस वैरिएंट से 1972 लोग संक्रमित हैं. इस वैरिएंट से अब तक 19 लोगों की भी मौत हो गई है. मंगलवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 10,864 मरीजों का टेस्ट कराया गया है. 

वहीं, जेएन.1 वैरिएंट की बात करें तो अब तक महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान और तेलंगाना में इसकी पुष्टि हुई है. माना जा रहा है कि त्योहार के अवसर पर बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों में भीड़भाड़ बढ़ने के कारण कोरोना के केस में वृद्धि हो रही है.

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होने के लिए प्रकाश आंबेडकर ने रखी बड़ी शर्त, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget