एक्सप्लोरर

Maharashtra: पूर्व MLA हर्षवर्धन जाधव पुलिसकर्मी से मारपीट मामले में गिरफ्तार, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Maharashtra News: हर्षवर्धन जाधव को 2014 में एक पुलिसकर्मी से मारपीट मामले में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, अभी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव को 2014 में एक पुलिसकर्मी से मारपीट मामले में सोमवार को एक अदालत के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया. जाधव पर नागपुर पुलिस निरीक्षक को थप्पड़ मारने का आरोप है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि जाधव नागपुर की अदालत में पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद पिछले दिनों उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था.

वहीं सोमवार को जाधव न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि, जाधव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया. अदालत ने आदेश दिया है कि उन्हें जेल ले जाया जाए, इसलिए इस बात की प्रबल संभावना है कि पुलिस कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर जेल भेज देगी.

हालांकि, हर्षवर्धन जाधव को अगले 24 घंटे तक पुलिस निगरानी में रखेगी क्योंकि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है. सीने में दर्द की शिकायत के बाद हर्षवर्धन जाधव को डॉक्टरों ने 24 घंटे तक निगरानी में रखा है. सोनेगांव पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि हर्षवर्धन जाधव ने दिसंबर 2014 में एक होटल में शिवसेना (अविभाजित) प्रमुख उद्धव ठाकरे की बैठक में पुलिस निरीक्षक पराग जाधव को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था.

हर्षवर्धन जाधव ने क्या कहा?
हर्षवर्धन जाधव ने गिरफ्तारी के बाद कहा, "जो लोग अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ते हैं, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे. मेरे वकील अनुपस्थित थे और भले ही मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी, लेकिन उन्हें वहां होना चाहिए था. अगर मेरे स्वास्थ्य के कारण मुझे कुछ भी होता है, तो मुझे परिणाम भुगतने होंगे."

पत्नी ने हराया था चुनाव
हर्षवर्धन जाधव कन्नड़ विधानसभा के पूर्व विधायक और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के दामाद हैं. उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा. दिलचस्प बात यह है कि हर्षवर्धन जाधव को उनकी पत्नी संजना जाधव ने हरा दिया.

इसे भी पढ़ें: NCP प्रमुख अजित पवार की तबीयत बिगड़ी, CM देवेंद्र फडणवीस ने फोन कर जाना हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget