एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'महाराष्ट्र में गिर जाएगी एकनाथ शिंदे की सरकार', आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा, बताई ये वजह

Shiv Sena नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में वर्तमान एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी.

Aaditya Thackeray Slams Maharashtra Government: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने कहा कि राज्य में विश्वासघात को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाता, इसलिए एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी. कोंकण क्षेत्र की चार दिवसीय यात्रा के दौरान शिवसेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार का ध्यान ''गंदी राजनीति'' पर है, जनता के कल्याण पर नहीं. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ने शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ''एक-डेढ़ महीने तक यह पूरा राजनीतिक नाटक चलेगा. सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी. महाराष्ट्र विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं करता.'' उन्होंने कहा कि राज्य में मूसलाधार बारिश हुई और बाढ़ आई, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं हुई.

राज्यपाल के हालिया बयान पर ठाकरे ने साधा निशाना

गौरतलब है कि शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 विधायकों ने पिछले महीने शिवसेना से बगावत कर दी थी, जिसके चलते उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी. आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि महंगाई और बेरोजगारी है. लेकिन केवल एक चीज जिस पर लोग ध्यान केंद्रित करते हैं वह है राजनीति और अन्य दलों और उनके विधायकों को तोड़ना. आप जानते हैं कि हाल ही में राज्यपाल ने क्या कहा. उन्होंने जानबूझकर ठाणे और मुंबई का नाम लिया जहां चुनाव होने जा रहे हैं.

Bombay High Court ने खारिज की BoB और PNB के नाम बदलने की मांग वाली याचिका, पीआईएल में किया गया था ये दावा

लोगों में फूट डालने की कोशिश- आदित्य

आदित्य ने कहा कि जब उद्धव जी सीएम थे तो किसी को नहीं लगा कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. लेकिन अब जानबूझकर क्षेत्रवाद लाया जा रहा है...लोगों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है. वे महाराष्ट्र को नीचे ले जाना चाहते हैं और इसे 5 भागों में विभाजित करना चाहते हैं. संजय राऊत की बीते दिन ईडी द्वारा हुई गिरफ्तारी की ओर इशारा करते हुए ठाकरे ने कहा कि गलत के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया और निशाना बनाया जाता है.

Bombay High Court ने राज्य सरकार से जब्त तंबाकू उत्पादों के निपटान को लेकर मांगा विस्तृत हलफनामा, एक PIL में की गई थी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget