एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी ने बढ़ा दी MVA और NDA की टेंशन, इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Versova Constituency Candidates: महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी संजय पांडे ने चुनावी रण में उतरने का फैसला कर लिया है. उन्होंने एलान किया है कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. 

Maharashtra Former DGP Sanjay Pandey: महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई के वर्सोवा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे. पांडे ने कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं लंबे समय से सक्रिय राजनीति में आने के बारे में सोच रहा हूं, लेकिन इस बार यह तय है कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा.’’

पांडे ने आगे कहा, "लोकसभा में भी मैंने कोशिश की, लेकिन यह संभव नहीं हो सका." पांडे मुंबई -उत्तर पश्चिम सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाह रहे थे क्योंकि इस इलाके के कई नागरिक उनसे इस सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे थे. पांडे पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान लिए गए कई फैसलों में अपने "नागरिकों को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण" के लिए जाने जाते थे.

महाराष्ट्र की किस सीट से लड़ेंगे चुनाव?
उन्होंने कहा, ‘‘अब तक मैंने उस निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जहां मैं पिछले कई वर्षों से रह रहा हूं और सभी वर्गों से समर्थन का स्वागत है.’’ पांडे मुंबई के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं, उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल से संपर्क नहीं किया है.

उन्होंने कहा कि वह अपना खुद का राजनीतिक दल बनाएंगे और इसका पंजीकरण कराने की प्रक्रिया जारी है. पांडे को कथित फोन टैपिंग मामले में सितंबर 2022 में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी.

उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाने वाले पांडे को जून 2022 में केंद्रीय एजेंसियों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार किया था. जब वे मुंबई पुलिस कमिश्नर थे, तब ठाकरे एमवीए सरकार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे.

ये भी पढ़ें: 'BJP को सभी 288 सीटों पर...', नारायण राणे के बयान से बढ़ सकती है शिंदे और अजित पवार गुट की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget