एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कैश कांड के बाद बिटक्वाइन विवाद, सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर लगा आरोप

Maharashtra Election 2024: पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने दावा किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बिटक्वाइन से फंडिंग हो रही है.

महाराष्ट्र चुनाव से पहले सामने आए कैशकांड से आया सियासी उबाल थमा भी नहीं था और अब बिटक्वाइन विवाद सामने आया है. पूर्व IPS रवींद्रनाथ पाटिल ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बिटक्वाइन से चुनाव में फंडिंग हो रही है. इसमें बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले पर आरोप लगा है.

सुप्रिया सुले बोलीं- झूठी सूचना फैलाने की रणनीति

सुप्रिया सुले ने इसे झूठ और निंदनीय करार दिया है. उन्होंने कहा, "वोटिंग से एक रात पहले, वोटर्स को बरगलाने के लिए झूठी सूचना फैलाने की जानी-पहचानी रणीति का सहारा लिया जा रहा है. हमने बिटकॉइन हेराफेरी के फर्जी आरोपों के खिलाफ ईसीआई और साइबर अपराध विभाग में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की है."

महाराष्ट्र कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के मीडिया प्रमुख अतुल लोंढे ने कहा कि बीजेपी का पैसा पकड़ा गया है, बीजेपी से जनता नाराज़ है. इसीलिए झूठी ऑडियो क्लिप जारी की गई है. कांग्रेस क़ानूनी कार्रवाई करेगी. ऑडियो रिकॉर्डिंग फर्जी है. बिटक्वाइन का फ्रॉड इन्हीं लोगों ने किया है.

आरोप लगाने वाले आईपीएस बिटक्वाइन मामले में जा चुके हैं जेल

जिस पूर्व IPS रविंद्रनाथ पाटिल ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर बिटक्वाइन से जुड़ा ये आरोप लगाया है वो 2022 में बिटक्वाइन से जुड़े मामले में ही जेल गए थे और 14 महीने जेल में गुजारे भी थे. लेकिन अब उनका दावा है कि इस खेल में कई लोग शामिल थे.

बहुत सारे लोगों ने कैश से बिटक्वाइन लिया- पूर्व आईपीएस

पाटिल ने कहा, "2018 में गेन बिटक्वाइन नाम की एक पॉन्जी स्कीम चलाई जा रही थी. उसमें अमित भारद्वाज नाम का एक व्यक्ति जो दिल्ली का रहने वाला था, उसने स्कीम बनाई थी कि आप एक बिटक्वाइन दे दो 18 महीने में आपको 1.8 बिटक्वाइन मिल जाएगा. इसमें बहुत सारे लोगों ने कैश से बिटक्वाइन लिया जिसकी बाद में जांच नहीं हो पाई."

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी ने इस मामले में महाविकास अघाड़ी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक ऑडियो क्लिप चलाया. इसमें कथित रूप से नाना पटोले और पुलिस कमिश्नर अभिताम गुप्ता के बीच बातचीत का ऑडियो है. एक ऑडियो में कथित रूप से अमिताभ गुप्ता और गौरव मेहता का ऑडियो सुनाया गया. गौरव मेहता और रविंद्रनाथ पाटिल के बीच कथित चैट दिखाया गया. 

कैश कांड में विनोद तावड़े का नाम आने पर फडणवीस बोले, 'एक तरह से प्लान करके...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
Maharashtra: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर
महाराष्ट्र: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget