एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान पर अजित पवार का संदेश, 'अब समय आ गया है कि हम...'

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. इस बीच डिप्टी सीएम और NCP प्रमुख अजित पवार ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम लोगों के घर-घर जाएं और उनसे वोट मांगें.

Maharashtra Assembly Election 2024 Date Announced: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य में एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने संदेश देते हुए महायुति सरकार की उपलब्धियां गिनवाई हैं.

महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख़ों की घोषणा के बाद अजित पवार ने कहा, ''हमारा काम महाराष्ट्र की जनता के सामने है. हमारा ऐतिहासिक बजट, हमारा विकास रिकॉर्ड, लड़की बहन योजना, तीन मुफ़्त सिलेंडर, किसानों के लिए बिजली बिल माफ़ी. एनसीपी के मेरे सभी भाई-बहनों ने हमारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और लड़की बहन योजना में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया है."

लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगने का समय- अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार ने आगे कहा, ''अब समय आ गया है कि हम लोगों के घर-घर जाएं, हाथ जोड़कर उनसे वोट मांगें. शिवाजी, शाहू, फुले और अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित होकर, एनसीपी सभी के कल्याण और गरीबों के उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है. जय महाराष्ट्र''

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा

बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की. महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी. वहीं, नामांकन पत्र 4 नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकते हैं.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है. प्रदेश में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं. इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा बीजेपी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है. बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस भी राज्य की सरकार में डिप्टी सीएम हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में चुनाव के ऐलान के साथ ही जान लें MVA और महायुति में क्या है सीट शेयरिंग फॉर्मूला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget