एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, जानें- क्या है पार्टी का प्लान?

Maharashtra Congress: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बताया कि पार्टी में फेरबदल के लिए एक सम्मेलन का आयोजन होगा. उन्होने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी सांसद पार्टी के मामलों में शामिल हों.

Maharashtra Congress News: कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने गुरुवार को कहा कि राज्य इकाई का संगठनात्मक फेरबदल मई के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा. चेन्निथला ने कहा कि राज्य में सातारा जिले के महाबलेश्वर में सभी सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का एक सम्मेलन आयोजित करने की योजना है.

कांग्रेस महासचिव ने बताया, ‘‘हर महीने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार और विधान परिषद में पार्टी के नेता सतेज पाटिल संसद में उठाए जाने वाले राज्य के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पार्टी सांसदों से मिलेंगे.’’ उन्होने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सांसद पार्टी के मामलों में शामिल हों."

नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की हार के बाद नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जगह हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया. यह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के प्रदेश संगठन में यह बड़ा बदलाव था.

सपकाल की नियुक्ति करके पार्टी महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है. सपकाल के सामने पार्टी संगठन में नई जान फूंकने और बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति से मुकाबला करने के लिए सभी गुटों को एक साथ लाकर अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को फिर से हासिल करने की बड़ी चुनौती है. 

वहीं कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया था.

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 16 सीटों पर मिली थी जीत

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ एनडीए ने कांग्रेस पार्टी और महा विकास अघाड़ी को चुनाव में करारी शिकस्त दी थी. कांग्रेस पार्टी ने राज्य में 103 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे सिर्फ 16 सीटें मिलीं. वहीं नाना पटोले की अगुवाई में 2024 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget