एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2023: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने श्रीनगर में गणेशोत्सव मंडल में की प्रार्थना, 72 फीट के तिरंगे का किया अनावरण

Eknath Shinde in Jammu-Kashmir: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का दौरा किया है. इस बीच सीएम शिंदे जवानों से मिले और उनसे बातचीत भी की.

Eknath Shinde Jammu-Kashmir Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाल चौक में गणेशोत्सव मंडल का दौरा किया, जहां स्थानीय मराठी सोनार समुदाय पिछले 24 वर्षों से त्योहार मना रहा है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. रविवार से कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर शिंदे ने भगवान गणेश से जम्मू-कश्मीर में सभी 'विघ्नों' को दूर करने और सभी की समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

सीएम एकनाथ शिंदे ने किया खुलासा
सीएम शिंदे ने कहा, पहले, श्रीनगर में मराठी समुदाय अपने घरों में गणेशोत्सव उत्सव मनाते थे, लेकिन 24 वर्षों से, वे लाल चौक के पंचमुखी हनुमान मंदिर में सार्वजनिक उत्सव मनाते हैं, इसमें स्थानीय मुस्लिम समुदाय भी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं. दौरे पर आए मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 73 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लिया, और छानीगुंड में भारतीय सेना के लिए 72 फीट के तिरंगे का अनावरण किया.

उन्‍होंने जनरल वेद प्रकाश मलिक की पुस्तक 'कारगिल' के मराठी अनुवाद 'अश्चर्याच धक्का ते विजय' का विमोचन किया. सीएम ने खुलासा किया कि क्षेत्र की अपनी पिछली यात्रा (जून 2023) के दौरान, उन्होंने उपराज्यपाल सिन्हा से श्रीनगर में 'महाराष्ट्र भवन' के निर्माण के लिए मदद का अनुरोध किया था.

क्या बोले सीएम एकनाथ शिदे?
वहीं, शिंदे ने मुस्कुराते हुए कहा, "इस बार, उपराज्यपाल ने मुझे आगामी शुभ नवरात्रि उत्सव के दौरान परिसर की आधारशिला पूजा के लिए आमंत्रित किया है." उन्होंने कहा कि राज्य आंध्र के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में भी इसी तरह के महाराष्ट्र भवन के लिए अनुरोध करेगा. पुणे स्थित एनजीओ, 'सरहद' के संस्थापक संजय नाहर ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर जल्द ही श्रीनगर में प्रस्तावित 'महाराष्ट्र भवन' के लिए जमीन आवंटित करेगा और अगले महीने नवरात्रि के दौरान भूमि-पूजन समारोह की योजना बनाई गई है.

इससे पहले, शिंदे ने 'हम सब एक हैं', 'सरहद' कार्यक्रम में भी भाग लिया, कारगिल अंतर्राष्ट्रीय मैराथन को हरी झंडी दिखाई, द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा किया और रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेना के जवानों के साथ बातचीत की.

ये भी पढे़ं: Maharashtra: 'यशोभूमि' का 28 साल पहले महाराष्ट्र की राजनीति से है ये खास कनेक्शन, जानें कैसे केंद्र की सत्ता में पहुंची थी BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget