एक्सप्लोरर

तहव्वुर राणा को लेकर संजय राउत के बयान पर भड़के सीएम देवेंद्र फडणवीस, 'मैं मूर्खो को...'

तहव्वुर राणा पर संजय राउत के बयान को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश के लिए गर्व की बात है. मोदी सरकार कर रही है और दूसरी तरफ मूर्खों जैसे बयान लोग दे रहे हैं.

Devendra Fadnavis On Sanjay Raut: मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने के बाद महाराष्ट्र की सियासत गर्म हो चुकी है. इसको लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इसे बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव से जोड़ दिया है.

उन्होंने कहा, ''राणा को भारत लाए हैं, ये अच्छी बात है. ये लोग बिहार चुनाव से पहले उसको फांसी पर लटका देगें और उसका डंका पूरे बिहार चुनाव में बजाएंगे. ये राष्ट्रहित और देश की सुरक्षा के मामले होते हैं, इसपर गंभीरता से विचार करना चाहिए.''

राउत के इसी बयान को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ''देश के लिए गर्व की बात है. मोदी सरकार कर रही है और दूसरी तरफ मूर्खों जैसे बयान लोग दे रहे हैं. मैं मूर्खों को जवाब नहीं देता.''

महाराष्ट्र सीएम क्या बोले?
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुझे अत्यंत संतोष और गर्व है कि तहव्वुर हुसैन राणा जैसे आतंक के षड्यंत्रकारियों को अब भारत लाया जा रहा है. यह केवल एक व्यक्ति की वापसी नहीं है, बल्कि 26/11 मुंबई हमले के पीड़ितों के न्याय की दिशा में एक निर्णायक कदम है.''

उन्होंने कहा, ''आप सभी को स्मरण होगा कि 26 नवंबर 2008 को देश ने इतिहास की सबसे भयावह आतंकी घटना का सामना किया था, जिसमें पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई को 60 घंटे तक बंधक बनाकर 166 निर्दोष लोगों की जान ली थी. अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया और उसे भारतीय न्याय व्यवस्था के तहत फांसी दी गई. लेकिन इस पूरे हमले का मास्टरमाइंड, तहव्वुर राणा वर्षों तक विदेश में सुरक्षित रहा.''

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कूटनीतिक सफलता का परिणाम है. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं.''

उन्होंने कहा, ''जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के पास है और महाराष्ट्र पुलिस इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करेगी. यदि जांच में कोई नई जानकारी या साक्ष्य सामने आते हैं, तो गृह मंत्रालय और NIA मिलकर आगामी दिशा तय करेंगे.”

26/11 हमलों में आरएसएस को घसीटने के प्रयास पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''मैं ऐसे लोगों के बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, जो पूर्णतः मूर्खतापूर्ण और आधारहीन होते हैं. जब यह मामला हमारे हाथ में था, हमने अमेरिका में बंद डेविड कोलमैन हेडली का बयान दर्ज करवाया था. उस बयान में स्पष्ट रूप से बताया गया कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी और उसके पीछे पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियों की भूमिका थी.''

सीएम ने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल, देश की सुरक्षा और न्याय को लेकर इस प्रकार की गैर-जिम्मेदार बयानबाज़ी करते हैं. आतंकवाद का कोई धर्म या संगठन नहीं होता और देशहित से बड़ा कोई एजेंडा नहीं होना चाहिए.”

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget