एक्सप्लोरर

BJP नेता किरीट सोमैया बोले, 'मस्जिदों के नाम पर जमीनों पर हो रहा कब्जा, बंद हो लाउडस्पीकर्स की आवाज'

Maharashtra News: बीजेपी नेता किरीटी सोमैया ने कहा कि जहां एक तरफ लाउडस्पीकर्स के जरिए कट्टरपंथी प्रचार किया गया है और दूसरी तरफ मस्जिदों के नाम पर जमीन पर अतिक्रमण किया गया है.

Maharashtra News: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई के गोवंडी इलाके में 72 मस्जिदों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. सोमैया ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि इन लाउडस्पीकरों को बिना किसी वैधानिक अनुमति के लगाया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है. उनकी शिकायत के बाद पुलिस अगले 72 घंटों में कार्रवाई शुरू करेगी. किरीट सोमैया ने शनिवार को शिवाजी नगर-गोवंडी क्षेत्र का दौरा करने के बाद यह कदम उठाया. सोमैया ने ये भी कहा कि मस्जिदों के नाम पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, "मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. गोवंडी में 72 मस्जिदों पर अनाधिकृत लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जो बिना पुलिस की मंजूरी के हैं. मैंने अधिकारियों से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है." उनका कहना है कि यह समस्या केवल गोवंडी तक सीमित नहीं है, बल्कि मुंबई के कई अन्य इलाकों में भी ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है. सोमैया ने इससे पहले भी कई बार इस तरह की शिकायतें दर्ज की हैं और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है.

अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ चला रहे अभियान
पिछले कई महीनों से किरीट सोमैया इस मुद्दे को लेकर सक्रिय हैं और मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिदों पर अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. उनका तर्क है कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे आसपास के निवासियों को भी परेशानी होती है. सोमैया ने पहले भी इस तरह की शिकायतें दर्ज की हैं और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है. मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद इस मामले में जांच शुरू की जा सकती है.

घुसपैठियों का भी उठाया था मुद्दा
किरीट लगातार सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं. बीजेपी नेता बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ भी मुखर होकर बोलते रहे हैं. अकोला से लेकर लातूर तक कई केस को गहनता से समझ-बूझकर सोमैया ने पब्लिक फोरम पर अपनी बात रखी है. हाल ही में उन्होंने मीडिया के सामने आकर घुसपैठियों के फर्जी आधार कार्ड, नकली दस्तावेज और झूठे शपथ पत्रों का इस्तेमाल कर भारत में जन्म प्रमाणपत्र हासिल करने का खुलासा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget