एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र में नहीं होगा नेता प्रतिपक्ष' चंद्रशेखर बावनकुले का दावा, 'ऐसा कांग्रेस के...'

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखऱ बावनकुले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने फेक नैरेटिव फैलाया जिसे इस बार जनता समझ गई.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सवाल यह है कि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? क्योंकि विपक्षी पार्टियों में से किसी को भी नेता प्रतिपक्ष के लिए जरूरी सीटें नहीं आई हैं. इस पर बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट चंद्रशेखऱ बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने रविवार को कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं होगा. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ''महाराष्ट्र में इस बार विपक्ष का नेता नहीं होगा. यह कांग्रेस और विपक्ष के गलत कर्मों का नतीजा है. उन्होंने लोकसभा में गलत नैरेटिव फैलाया और वोटरों को ठगा. जब लोगों को विधानसभा चुनाव में इसका पतला चला, हरियाणा की तरह उन्हें बाहर कर दिया.''

बावनकुले का कांग्रेस पर जोरदार हमला

बावनकुले ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी अब महाराष्ट्र में और सदस्य जोड़ने पर काम करेगी. उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र में चुनाव के कारण सदस्यता अभियान रुक गया था. हमने महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ नए सदस्यों के लक्ष्य के साथ इसे दोबारा शुरू किया है. मुंबई में सुनील राणे, पश्चिमी महाराष्ट्र में राजेश पांडे और अन्य नेता सदस्यता अभियान चलाएंगे. 

शिंदे गुट आज करेगा विधायक दल की बैठक

महायुति ने 231 सीट हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी 100 का आंकड़ा पार कर गई है और इसके कुल 132 विधायक निर्वाचित हुए हैं. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57, एनसीपी ने 41, शिवसेना-यूबीटी ने 20, कांग्रेस ने  16 और एनसीपी-एसपी ने 10 सीटें जीती हैं. उधर, एकनाथ शिंदे की पार्टी की ओर से ताज लैंड्स एंड होटल में विधायक दल की बैठक होगी जिसमें वे अपने विधायक दल का नेता चुनेंगे. ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि कल शपथ ग्रहण कराया जा सकता है. हालांकि अब तक महायुति की तरफ से सीएम को लेकर कोई आधिकारिक चेहरा सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें- सबसे बड़ी जीत और सबसे छोटी जीत, महाराष्ट्र में 162 वोटों से मिली हार इन्हें दे गई दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: 'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget