एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के ठाणे में 19 मोबाइल जब्त, राष्ट्रविरोधी भाषणों से लिंक का क्या है पूरा मामला?

Maharashtra News: महाराष्ट्र ATS और ठाणे ग्रामीण पुलिस ने पडघा में छापेमारी कर 19 मोबाइल जब्त किए हैं. पुलिस आगे की जांच कर रही है. ये भड़काऊ भाषण से जुड़ा हुआ मामला है.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र ATS और ठाणे ग्रामीण पुलिस ने सोमवार (2 जून) को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की जांच के सिलसिले में ठाणे के पडघा में छापेमारी की. इस दौरान अलग-अलग लोगों से कुल 19 मोबाइल जप्त किए गए और उन्हें फोरेंसिक लैब भेजा गया है. सूत्रों ने बताया कि मोबाइल की फोरेंसिक जांच करने पर यह स्पष्ट हो पायेगा की उनके पास किस तरह के कंटेंट हैं या उनकी सोच क्या रही होगी.

इस मामले में महाराष्ट्र ATS ने 2 FIR आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की है. साथ ही बताया कि इन दोनों मामलों में 2 लोगों को आरोपी बनाया गया, जिन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया है. सूत्रों ने आगे बताया कि दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. इसके अलावा जब भी जरूरी होगा तो कई और संदिग्ध भी हैं, जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. 

साजिश रचने की संभावना 

आपको बता दें कि ठाणे के पडघा में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में सक्रिय और षड्यंत्रकारी कई व्यक्तियों को पहले भी विभिन्न आतंकवादी मॉड्यूलों के तहत विभिन्न अपराधों के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है. ATS सूत्रों की मानें तो उस कार्रवाई में साकिब अब्दुल हामीद नाचन नामक एक कट्टर पूर्व सिमी कार्यकर्ता और उसके गुर्गों ने क्षेत्र में लोगों के बीच भड़काऊ और उत्तेजक भाषण देकर लोगों को राष्ट्रविरोधी कार्रवाई करने के लिए उकसाया है. जिससे उनके कट्टर समर्थक सक्रिय नजर आए.

साथ ही इससे विश्वसनीय गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई कि वह देश के खिलाफ आतंकी साजिश रचने और उसे अंजाम देने की संभावना रखते थे. इस पृष्ठभूमि के आधार पर, ठाणे ATS ने न्यायालय से, पडघा में संदिग्धों के घरों की तलाशी के लिए वारंट प्राप्त किए. अदालत से जारी तलाशी वारंट के आधार पर 1 जून 2025 की मध्यरात्रि से 2 जून 2025 की दोपहर तक महाराष्ट्र राज्य के ATS और ठाणे ग्रामीण पुलिस प्रशासन ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया.

ATS और ठाणे ग्रामीण पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया

इस अभियान में ATS और ठाणे ग्रामीण पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कई संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. जब्त की गई वस्तुओं में मोबाइल हैंडसेट, तलवारें, चाकू, संपत्ति से संबंधित संदिग्ध दस्तावेज और आतंकवाद/कट्टरपंथ को प्रोत्साहित करने वाले संदिग्ध दस्तावेज भी शामिल थे. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र धर्मांतरण कानून 2026 पर उद्धव गुट का समर्थन, CM फडणवीस बोले- 'किसी एक धर्म के...'
महाराष्ट्र धर्मांतरण कानून 2026 पर उद्धव गुट का समर्थन, CM फडणवीस बोले- 'किसी एक धर्म के...'
उद्धव ठाकरे ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, विपक्ष के नेता की नियुक्ति की उठाई मांग
उद्धव ठाकरे ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, विपक्ष के नेता की नियुक्ति की उठाई मांग
Maharashtra: कोल्हापुर तीर्थ स्थल पर अफरा-तफरी, 35 श्रद्धालु कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हुए बीमार
Maharashtra: कोल्हापुर तीर्थ स्थल पर अफरा-तफरी, 35 श्रद्धालु कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हुए बीमार
Maharashtra: 17 साल की लड़की से रेप, विरोध करने पर आरोपी देता था जान से मारने की धमकी
Maharashtra: 17 साल की लड़की से रेप, विरोध करने पर आरोपी देता था जान से मारने की धमकी

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget