एक्सप्लोरर

Maharashtra Assembly का विशेष सत्र आज से शुरू, बागी विधायकों के साथ विधानभवन पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे

Speaker Election In Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है, जहां सदन में स्पीकर का चुनाव होना है. इसके लिए सीएम एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ विधानभवन पहुंच गए हैं.

Maharashtra Assembly Special Session: महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) का दो दिवसीय विशेष सत्र आज यानी 3 जुलाई से शुरू हो रहा है. शिवसेना-भाजपा सरकार कल चार जुलाई को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी. जानकारी के मुताबिक सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा. इसको लेकर बीजेपी और शिवसेना के विधायक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ विधान भवन पहुंच गए हैं. शिंदे का समर्थन करने वाले शिवसेना के बागी विधायक विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौटे और उन्हें साउथ मुंबई के एक लग्जरी होटल में ठहराया गया, जहां फ्लोर टेस्ट का स्थान विधान भवन है.

स्पीकर पद के लिए ये हैं दो नाम

वहीं आज स्पीकर पद के लिए शिवसेना विधायक और उद्धव ठाकरे के वफादार राजन साल्वी शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला पहली बार के भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर से है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल स्थानापन्न अध्यक्ष के कर्तव्यों का पालन कर सकते हैं, भले ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लंबित हो. कांग्रेस के नाना पटोले के इस्तीफा देने के बाद पिछले साल फरवरी से अध्यक्ष का पद खाली है.

शिवसेना के 39 बागी विधायकों सहित शिंदे का समर्थन करने वाले 50 विधायकों ने शनिवार शाम को चार्टर्ड विमान से गोवा से मुंबई के लिए उड़ान भरी. शिंदे, जो सुबह गोवा के लिए रवाना हुए थे, उनके साथ वापस आ गए. 288 सदस्यीय सदन में शिंदे को छोटे दलों और निर्दलीय के 10 विधायकों और भाजपा के 106 विधायकों का समर्थन प्राप्त है.

Maharashtra Politics: विधान भवन में शिवसेना का कार्यालय सील, नोटिस चिपका कर लिखी गई ये बात

विधानसभा में पार्टियों की स्थिति

शिवसेना 55, एनसीपी 53, कांग्रेस 44, बीजेपी 106, बहुजन विकास अघाड़ी 3, समाजवादी पार्टी 2, एआईएमआईएम 2, प्रहार जनशक्ति पार्टी 2, मनसे 1, सीपीआई (एम) 1, पीडब्ल्यूपी 1 , स्वाभिमानी पक्ष 1, राष्ट्रीय समाज पक्ष 1, जनसुराज्य शक्ति पार्टी 1, क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी 1, और निर्दलीय 13. पिछले महीने शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण एक पद रिक्त है. एनसीपी के दो सदस्य, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि पार्टी के दो अन्य विधायक, अनिल देशमुख और नवाब मलिक, वर्तमान में जेल में हैं.

Maharashtra News: CM एकनाथ शिंदे को मिठाई खिलाते वायरल हुई राज्यपाल की फोटो पर शरद पवार बोले- 'बदलाव देखने को मिल रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget