एक्सप्लोरर

Maharashtra Assembly Speaker: राहुल नार्वेकर दूसरी बार चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर, जानें- कौन हैं?

Maharashtra Assembly Speaker Election: महाराष्ट्र विधानसभा ने अपना स्पीकर चुन लिया है. स्पीकर के चुनाव के बाद अब नई सरकार का फ्लोर टेस्ट और फिर राज्यपाल का अभिभाषण होना है.

Maharashtra News: बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) सोमवार को 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर निर्वाचित हुए हैं. वह निर्विरोध स्पीकर चुन लिए गए हैं. उन्होंने रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था और वह निर्विरोध इसलिए निर्वाचित हुए क्योंकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी ने उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया था. महायुति के पिछले कार्यकाल में राहुल नार्वेकर ढाई साल के लिए स्पीकर रहे थे. वह मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट से विधायक हैं. इस सीट से वह लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं.

विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दो दिन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली. इनमें से केवल 9 विधायक शेष रह गए हैं, जिन्हें आज शपथ लेनी है. सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया था और शपथ लेने से इनकार कर दिया था. विपक्षी दलों के सदस्यों ने 8 दिसंबर को शपथ ली.

विधानसभा में किन पार्टियों के कितने विधायक

हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ और विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीत लीं, जबकि महा विकास अघाड़ी की तीनों पार्टियां संयुक्त रूप से 46 सीटें ही जीत पाईं. 15वीं लोकसभा में महायुति की घटक दल बीजेपी के पास 132 विधायक, शिवसेना के 57, एनसीपी से 41, जन सुरबाया शक्ति पार्टी के 2, राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी के एक, राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक, निर्दलीय दो, राजर्शी साहू विकास अघाड़ी के एक, विपक्ष में शिवसेना-यूबीटी के 20, कांग्रेस के 16, सीपीएम के एक, एनसीपी-एसपी के 10, पीडब्ल्यूपी के एक, एआईएमआईएम के एक और सपा के दो विधायक हैं.

पहले कार्यकाल में इन वजहों से चर्चा में रहे नार्वेकर

स्पीकर के चुनाव के बाद अब नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा. इसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन विधान मंडल के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे. अपने कार्यकाल के दौरान नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना करार दिया था. इसके साथ ही उन्होंने अजित पवार के गुट वाली एनसीपी को असली शिवसेना बताया था. शिवसेना का गठन बालासाहेब ठाकरे और एनसीपी का गठन शरद पवार ने किया था. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सपा ने छोड़ा MVA का साथ, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'अखिलेश यादव पूरी तरीके से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget