एक्सप्लोरर

लगातार दो दिन बैग की जांच, अब रोका गया उद्धव ठाकरे का काफिला, पूर्व CM नाराज

Maharashtra Election 2024: इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का बैग यवतमाल और लातूर में चेक किया गया. इसपर उन्होंने कहा था कि बीजेपी नेताओं के भी सामान चेक किए जाने चाहिए.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की एक बार फिर जांच की गई. बुधवार (13 नवंबर) को उनके काफिले को सिंधुदुर्ग जिले में महाराष्ट्र-गोवा सीमा पर एक जांच चौकी पर रोक दिया गया. 

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे के बैग की यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली से पहले चुनाव अधिकारियों द्वारा जांच की गई थी. इस घटना के बाद ठाकरे ने कुछ चुनिंदा लोगों को निशाना बनाये जाने का आरोप लगाया था. 

दरअसल, बुधवार को ठाकरे और उनके बेटे तेजस तटीय कोंकण क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गए थे. तस्वीरों में दिख रहा है कि गोवा से महाराष्ट्र में प्रवेश करते समय ठाकरे के काफिले को इंशुली जांच चौकी पर रोक दिया गया, जिससे वह नाराज हो गये. हालांकि जांचकर्मियों को जब पता चला कि ठाकरे एक कार में सवार हैं तो उन्होंने काफिले को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी. इसके बाद ठाकरे एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी की ओर रवाना हुए. 

यवतमाल में हुआ था बैग चेक
बता दें कि सोमवार (11 नवंबर)  को उद्धव ठाकरे के बैग की तलाशी चुनाव अधिकारियों ने उस समय ली थी, जब उनका हेलीकॉप्टर पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक रैली के लिए हेलीपैड पर उतरा था. ठाकरे ने बैग की तलाशी का वीडियो रिकॉर्ड किया था और चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामान की जांच करने की चुनौती दी थी.

लातूर में भी हुई उद्धव ठाकरे के सामान की चेकिंग
इसके बाद मंगलवार (12 नवंबर) को भी महाराष्ट्र के लातूर में उद्धव ठाकरे के सामान की जांच की गई. इन दोनों घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी. वहीं बुधवार को एक बार फिर उनका काफिला रोक दिया गया.

सीएम शिंदे-डिप्टी सीएम के भी बैग हुए चेक
वहीं उद्धव ठाकरे के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार के बैग की तलाशी के अलग-अलग वीडियो भी सामने आए हैं. बुधवार को पालघर में एक जनसभा में पहुंचने से पहले सीएम एकनाथ शिंदे के सामान की जांच का वीडियो भी सामने आया है.

ये भी पढ़ें

उद्धव, फडणवीस के बाद CM एकनाथ शिंदे के बैग की हुई जांच, पालघर हेलीपैड पर चेकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget