एक्सप्लोरर

MVA में किस आधार पर होगा सीटों का बंटवारा, संजय राउत ने साफ कर दी तस्वीर

Maharashtra Assembly Election 2024: संजय राउत ने कहा कि एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत 18 से 20 सितंबर तक होगी. तीन दिनों तक लगातार बैठक होगी.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बीच महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दल 18 से 20 सितंबर तक सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे.

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी, उस पर विचार-विमर्श किया जाएगा और इस बैठक में जो फार्मूला तय होगा, वही अंतिम होगा. राउत ने आगे कहा, "एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत 18 से 20 सितंबर तक होगी. तीन दिनों तक लगातार बैठक होगी. कौन सी पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला किया जाएगा और वही अंतिम निर्णय होगा."

'जीतने के आधार पर होगी सीट शेयरिंग'
उन्होंने कहा कि कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला उसकी जीतने की क्षमता के आधार पर होगा. जब उनसे पूछा गया कि इस वर्ष के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) ने शिवसेना (यूबीटी) की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया, तो राउत ने कहा कि उनकी पार्टी के वोट बड़े पैमाने पर इन दोनों दलों को स्थानांतरित हुए.

'ये सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी'
संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने कोल्हापुर, अमरावती और रामटेक सीट कांग्रेस के लिये छोड़ दी थीं. उन्होंने कहा कि इन सीट पर पारंपरिक रूप से उनकी पार्टी चुनाव लड़ती थी. राउत ने कहा कि अगर ये सीटें शिवसेना के पास होतीं, तो वह निश्चित रूप से जीत जाती. उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने भी एनसीपी (एसपी) के लिए कड़ी मेहनत की, जिसमें बारामती की सीट भी शामिल है

नवंबर में हो सकते हैं चुनाव
बता दें कि  विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं, जबकि सत्तारूढ़ महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं. महाराष्ट्र में नवंबर के दूसरे सप्ताह में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव में इस नेता की वजह से NDA को नुकसान, रामदास अठावले का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget