एक्सप्लोरर

आधी रात तक चली MVA की बैठक में क्या हुआ फाइनल, नहीं मिला सीट शेयरिंग का हल?

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाविकास अघाड़ी ने सीट आवंटन के मसले पर अहम बैठक की. बताया जा रहा है कि लगभग सभी सीटों पर चर्चा पूरी हो चुकी है.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी है. इस बीच महाविकास अघाड़ी (MVA) की शनिवार (19 अक्टूबर) लगभग 10 घंटे की बैठक हुई. बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीट शेयरिंग के मसले पर हल निकल गया है और जल्द ही सूची जारी होगी.

जानकारी के मुताबिक लगभग सभी सीटों पर महाविकास अघाड़ी की चर्चा पूरी हो चुकी है. सीट आवंटन की बैठक शनिवार (19 अक्टूबर) को शाम 4 बजे ट्राइडेंट होटल में शुरू हुई और देर रात एक बजे तक चली.

महाविकास आघाड़ी नेताओं के बीच अहम चर्चा

महाविकास अघाड़ी में कुछ जगहों पर सामंजस्य नहीं दिख रहा था. इसको लेकर महाविकास आघाड़ी नेताओं के बीच अहम चर्चा हुई. बैठक के बाद आघाड़ी नेताओं ने जवाब दिया कि लगभग सभी सीटों पर चर्चा पूरी हो चुकी है. आज या कल संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाविकास अघाड़ी की सूची जारी होने की संभावना है.

महाराष्ट्र में तीन दल जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना(यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली  एनसीपी (एसपी) एमवीए गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. ये तीनों दल भी INDIA गठबंधन के घटक दल हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उनकी पार्टी ने एमवीए से 12 सीट की मांग की है. हालांकि, गठबंधन की ओर से सीट बंटवारे को लेकर समझौते की घोषणा होने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा.

महाराष्ट्र में कब है विधानसभा चुनाव?

बता दें कि निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा की थी. चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होगा जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. इस दिन सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. राज्य में दो गठबंधनों महाविकास अघाड़ी और सत्तारुढ़ महायुति के बीच मुकाबला होगा.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव से पहले हटाए गए हजारों मतदाताओं के नाम? MVA का बीजेपी पर बड़ा आरोप

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget