एक्सप्लोरर

बगावत से बचने के लिए महायुति ने बनाई ये रणनीति, कैंडिडेट लिस्ट जारी करने पर आया बड़ा अपडेट

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति के घटक दलों के बीच अभी भी करीब 5 से 7 सीटों पर फैसला होना बाकी है. सीट आवंटन की घोषणा जल्द होने की संभावना है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दलों यानी महायुति गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है. बताया जा रहा है कि महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर 288 में से कुल 215 सीटों पर कोई विवाद नहीं है. जिस पार्टी के विधायक हैं, वह सीट उसकी 'सीटिंग गेटिंग' फार्मूला के तहत मिलेगी. अब 73 सीटें बची हैं तो दिल्ली में इनमें से करीब 40 से 50 सीटों पर चर्चा हुई है.

जानकारी के मुताबिक अभी भी करीब 5 से 7 सीटों पर फैसला होना बाकी है. बग़ावत से बचने के लिए आखिरी समय में कुछ सीटों की घोषणा करने की रणनीति बनाई गई है. बची सीटों में जिस पार्टी के योग्य उम्मीदवार हैं और वह सीट जीत सकता है तो उसकी मेरिट पर सीट बंटवारा तय हो रहा है.

महायुति का अगला मुख्यमंत्री चेहरा कौन?

महाराष्ट्र में फिलहाल एकनाथ शिंदे बतौर मुख्यमंत्री महायुति गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन अगला सीएम कौन होगा इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है. सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पद का फैसला किया जाएगा. महायुति के सत्ता में आने के बाद तीनों दलों को मंत्रिमंडल में बराबर-बराबर मंत्री पद देने पर भी चुनाव के बाद फैसला होगा.

महायुति में सीट आवंटन की घोषणा मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी. बीजेपी की पहली लिस्ट आज या कल घोषित होने की संभावना है. 5 से 7 सीटों पर चर्चा चल रही है. 

संभावित सीट शेयरिंग फॉर्मूला क्या?

  • बीजेपी- 155 से 160 सीट
  • शिवसेना (शिंदे गुट)- 75-80 सीट
  • एनसीपी (अजित पवार गुट)- 50-55

महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है. बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार शिंदे सरकार में अभी डिप्टी सीएम हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई (ए) भी चुनाव में सीटों की मांग कर रही है. 

महाराष्ट्र में कब है विधानसभा चुनाव?

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी घोषणा के मुताबिक महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव से पहले हटाए गए हजारों मतदाताओं के नाम? MVA का बीजेपी पर बड़ा आरोप

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
मुंबई: D-कंपनी की तर्ज पर चल रही थी Z-कंपनी, 12 लोग गिरफ्तार
मुंबई: D-कंपनी की तर्ज पर चल रही थी Z-कंपनी, 12 लोग गिरफ्तार
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget