एक्सप्लोरर

क्या माहिम सीट पर राज ठाकरे के बेटे को समर्थन देगी BJP? देवेंद्र फडणवीस बोले- 'उन्होंने हिंदुत्व का रास्ता...'

Maharashtra Election 2024: शिवसेना ने माहिम से मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को मैदान में उतारा है, जबकि महेश सावंत शिवसेना-यूबीटी के उम्मीदवार हैं. इसी सीट राज ठाकरे के बेटे भी चुनाव लड़ रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हम माहिम विधानसभा क्षेत्र में राज ठाकरे को समर्थन देने का तरीका तलाश रहे हैं. हमें उम्मीद है कि जल्द ही कोई समाधान निकलेगा. जहां तक ​​उत्तर भारतीय लोगों में राज ठाकरे के विरोध का सवाल है, हमने लोकसभा चुनाव के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि राज ठाकरे ने हिंदुत्व का रास्ता अपनाया है.

साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "गोपाल शेट्टी बीजेपी के समर्पित वरिष्ठ नेता हैं और कभी-कभी वे कुछ मांगते हैं, लेकिन अंततः वे पार्टी का समर्थन करते हैं. इस बार भी हमें उम्मीद है कि वे पार्टी लाइन के साथ आएंगे."

क्रॉस-नॉमिनेशन पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

इसके अलावा फडणवीस ने कहा, "हमारे गठबंधन से कुछ लोगों ने क्रॉस-नॉमिनेशन किया है. कल हम सभी सहयोगियों ने आपस में बैठकर क्रॉस-नॉमिनेशन के सभी मुद्दों को आपस में सुलझा लिया. एक-दो दिन में आपको इसका असर दिखने लगेगा. हमारे गठबंधन से कुछ बागी नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है, हम उन्हें भी नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं. दिवाली के बाद 4-5 नवंबर से हम अपना अभियान पूरे जोर-शोर से शुरू करेंगे."

बता दें कि इससे पहले फडणवीस ने बुधवार को कहा था कि बीजेपी अभी भी माहिम सीट पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का समर्थन करना चाहती है. राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही है. फडणवीस ने कहा कि इसका समाधान ढूंढने के प्रयास किए जाएंगे.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी अपने ज्यादातर बागियों को नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश करेगी. उन्होंने, हालांकि यह भी कहा कि 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में कुछ सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा.

शिवसेना ने सदा सरवणकर को दिया है टिकट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने माहिम से मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को मैदान में उतारा है, जबकि महेश सावंत मुंबई में इस सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार हैं.

महायुति का हिस्सा नहीं है मनसे

राज ठाकरे की मनसे, महायुति का हिस्सा नहीं है, जिसमें बीजेपी, शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है, लेकिन इस वर्ष की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में इसने सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget