एक्सप्लोरर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार, विधायकों को दिए ये निर्देश

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को सागर स्थित आवास पर मराठवाड़ा विधायकों के साथ बैठक की. बैठक में मराठा आरक्षण सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच विभिन्न सियासी पार्टियां मोर्चे बंदी में जुट गई हैं. इस बीच लोकसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है. ऐसे में सोमवार (5 अगस्त) को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देर रात अपने सागर स्थित आवास पर मराठवाड़ा विधायकों के साथ बैठक की.

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मराठा आरक्षण, लंबित विकास कार्यों पर चर्चा की गई. साथ ही विधायकों ने संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की. वहीं लोकसभा चुनाव में मराठवाड़ा में बीजेपी को बड़ा झटका लगने के बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी विधायकों को अब विधानसभा के लिए जोरशोर से तैयारी करने का निर्देश दिया है. 

वहीं बैठक से पहले नागपुर में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में फिर से महायुति गठबंधन की सरकार के गठन का भरोसा जताया. बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमारी समस्या यह है कि 2014 के बाद हमें जीतने की आदत हो गई है, इसलिए एक भी चुनाव हारने पर कार्यकर्ता थक जाते हैं और निराश हो जाते हैं, लेकिन कार्यकर्ता इस तरह का व्यवहार करना बंद कर दें, अब मैं तीन महीने में अपनी सरकार लाऊंगा. आप सभी मजबूती के साथ मैदान में उतरें."

लोकसभा में मिला झटका
बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. एनडीए (महायुति) को महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से केवल 17 सीट पर जीत मिली थी. बीजेपी की सीट की संख्या 2019 से 23 से घटकर इस बार मात्र 9 रह गई. वहीं शिवसेना को 7 और एनसीपी को एक सीट नसीब हुई.

इसके अलावा विपक्षी खेमे की बात करें तो लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस 13 सांसदों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) 9 और एनसीपी (शरद पवार) 8 सीटों पर जीती. राज्य में विपक्षी गठबंधन एमवीए (इंडिया अलायंस) ने 48 में से 30 सीटें जीतीं.

ये भी पढ़ें: 'सभी मुझे इस्तीफा दें, मैं देखूंगा कि आगे...,' कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बोले अजित पवार

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget