एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव में MVA को लेकर सचिन पायलट का बड़ा दावा, 'जो कांग्रेस का मतदाता है वो...'

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि लोग पूरी तरह से मन बनाकर बैठे हुए हैं कि कांग्रेस और सहयोगी दलों कों जिताना है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान भी तेजी से जारी है. इस बीच नांदेड़ में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता सचिन पायलट दावा करते हुए कहा कि हम यहां पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है और जनता का भरोसा हमपर कायम रहेगा.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ''महाराष्ट्र में हमारी पूरी तैयारी है. हमारी सीट शेयरिंग बहुत ही अच्छे माहौल में संपन्न हो गई है. सत्ताधारी दल समझ गया है कि उनका जाना तय है. वो कितनी भी कोशिश कर लें, प्रलोभन दे दें या कितना भी दवाब बना लें लेकिन महाविकास अघाड़ी के सारे उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं.'' 

सभी धर्म और जाति के लोग बदलाव चाहते हैं- सचिन पायलट

उन्होंने आगे कहा, ''मराठवाड़ा में जहां पर आज हम खड़े हैं, यहां के लोग पूरी तरह से मन बनाकर बैठे हुए हैं कि कांग्रेस और सहयोगी दलों कों जिताना है. हमारा मैनिफेस्टो, प्रचार, कैंपेन, प्रत्याशियों का चयन बहुत ही बेहतर है. जो हालात देखने को मिल रहा है, उसमें सभी धर्म के लोग, सभी जाति बिरादरी के लोग आज चाहते हैं कि बदलाव हो और ये बदलाव होगा.''

जनता का भरोसा गठबंधन पर बना रहेगा- सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ''चुनाव से पहले कुछ लोग पार्टी छोड़ते हैं. कुछ पार्टी में आते हैं. ये कोई बहुत नई बात नहीं है. लेकिन जो लोग विचारधारा से बंधे हैं, कांग्रेस का जो मतदाता है, वो वहीं का वहीं खड़ा है. हमारे कार्यकर्ता, पदाधिकारी मजबूती से खड़े हैं. लोकसभा में हमलोग अधिकांश सीट जीते थे. हमारा स्ट्राइक रेट 80 फीसदी थी. हमें पूरा विश्वास है कि जनता का भरोसा हम पर बना रहेगा. 

MVA का हर सीट पर एक ही उम्मीदवार होगा- सचिन पायलट

सचिन पायलट ने दावा करते हुए कहा, ''हमलोग अपने सिद्धांतों और विचारधारा और मैनिफेस्टो के ऊपर चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस का पुराना इतिहास है और जनता जानती है कि किसी के आने जाने से चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ता है. सीट शेयरिंग अच्छे माहौल में तय हो गया.'' बागियों के सवाल पर उन्होंने कहा, ''एक दो सीटों पर हमारे उम्मीदवारों के आपस में समझ नहीं बन पाया. अगले दो तीन दिन के अंदर सब ठीक हो जाएगा और महाविकास अघाड़ी का हर सीट पर एक ही उम्मीदवार होगा.''

बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगी जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

'देवेंद्र फडणवीस पर विश्वास मत करना जो...', संजय राउत ने PM मोदी को घरते हुए क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget