एक्सप्लोरर

Maharashtra: BJP ने राज ठाकरे को दिया जोर का झटका, बेटे अमित ठाकरे को नहीं देगी समर्थन, आशीष शेलार ने क्या कहा?

Maharashtra Election 2024: बीजेपी ने माहिम सीट, जहां से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं, उस सीट पर समर्थन की बात कही थी. लेकिन, अब बीजेपी का स्टैंड बदला है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में माहिम सीट को लेकर बीजेपी ने बड़ा फैसला किया है. पार्टी इस सीट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को समर्थन नहीं देगी. बीजेपी नेता आशीष शेलार ने ये साफ कर दिया है. बीजेपी महाराष्ट्र में सिर्फ एक सीट पर राज ठाकरे की पार्टी  को समर्थन कर रही है और वह सीट उनके बेटे अमित ठाकरे की नहीं है. वह सीट मुंबई की शिवडी है, जहां पर MNS नेता बाला नांदगांवकर चुनाव लड़ रहे हैं.

इसके पहले बीजेपी ने माहिम सीट, जहां से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं, उस सीट पर समर्थन की बात कही थी. लेकिन, अब बीजेपी का स्टैंड बदला है और वह कह रही है कि महाराष्ट्र में सिर्फ एक सीट पर वह MNS का समर्थन करेगी और वह बाला नांदगांवकर की सीट है.

आशीष शेलार ने क्या कहा?

आशीष शेलार ने कहा, “मैं आप सब कार्यकर्ता और मीडिया के माध्यम से आप सबको बता रहा हूं. ये (बीजेपी का समर्थन) सिर्फ शिवडी विधानसभा सीट तक ही सीमित है. हाल ही में मैंने माहिम के बारे में बोला था, उसे पूरे महाराष्ट्र के बारे में आपने फैला दिया. अब सिर्फ शिवडी के बारे में बोल रहा हूं. इसे पूरे महाराष्ट्र के बारे में मत समझना."

देवेंद्र फडणवीस ने कही भी कही थी समर्थन देने की बात

इससे पहले बीजेपी के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि बीजेपी अभी भी माहिम सीट पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का समर्थन करना चाहती है. फडणवीस ने कहा था कि इसका समाधान ढूंढने के प्रयास किए जाएंगे. महायुति गठबंधन में यह सीट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को मिली है. शिवसेना ने माहिम से मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को मैदान में उतारा है, जबकि महेश सावंत मुंबई में इस सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget