एक्सप्लोरर

'ये उनके वोट बैंक...', अजित पवार ने 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे का किया विरोध तो बोली BJP

Maharashtra Election 2024: एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने योगी आदित्यनाथ के नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' का विरोध किया. उन्होंने कहा कि ये महाराष्ट्र में नहीं चलेगा.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे चर्चाओं में है. इस नारे को लेकर सियासत भी जमकर देखने को मिल रही है. कोई इस नारे का विरोध कर रहा है तो कोई इसके समर्थन में है. इस बीच अजित पवार द्वारा इसका विरोध करने को लेकर बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े की प्रतिक्रिया सामने आई है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा , "जब कोई गठबंधन बनता है, तो वह एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम के आधार पर बनता है. अजित दादा ने जो कहा वो उनकी सोच और उनके वोट बैंक के हिसाब से सही हो सकता है, लेकिन हमारा मानना ​​है कि 'अगर राष्ट्र और महाराष्ट्र की प्रगति होने की जो सोच रखते हैं, उनका बंटवारा हो गया तो वोट कट जाएगा.' 

'अपने वोटबैंक के हिसाब से की बात'
उन्होंने आगे कहा, "महायुति के भीतर हर पार्टी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के पास अपने वोट बैंक हैं और हर कोई उस भाषा में बात करना चाहता है जो उसका वोट बैंक समझता है."

विनोद तावड़े ने ये भी कहा, "अगर एक महीने पहले की बात करें तो तस्वीर बहुत अस्पष्ट थी. क्योंकि, कौन सा उम्मीदवार किस पार्टी में है, किस पार्टी का कौन सा नेता किस पार्टी में जा रहा है. इतनी उलझन थी लेकिन धीरे-धीरे चीजें और स्पष्ट होने लगीं. इस चुनाव के नतीजे माइक्रो लेवल मैनेजमेंट पर ज़्यादा हैं, जिस पर बीजेपी और महायुति ने बखूबी काम किया है.

'95-105 सीटें जीतेगी बीजेपी'
तावड़े ने बीजेपी की जीत को लेकर कहा, "ऐसा लगता है कि महायुति 155-160 तक पहुंच जाएगी और हम एक अच्छी बहुमत वाली सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे. आज की तारीख में मुझे लगता है कि बीजेपी 95-105 सीटें जीतने में कामयाब हो जाएगी, ये संख्या और बढ़ सकती है."

ये भी पढ़ें

'ये हमारी एकता...', CM योगी के 'बंटेंगे को कटेंगे' वाले नारे पर बोलीं कंगना रनौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget