एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव के लिए पहले दिन 57 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, किन सीटों पर अब तक भरा गया पर्चा?

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी नामांकन की प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं. अभी राज्य की कुछ सीटों पर नामांकन भरे गए हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार यानी 22 अक्टूबर से शुरू हो गई. पहले दिन 57 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए अगले महीने चुनाव कराए जाएंगे. इन 57 प्रत्याशियों के 58 नामांकन दाखिल हुए हैं. यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से दी गई है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर 2024 से लागू हो गई है. यहां नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है.  इस आवेदन की जांच 30 अक्टूबर को की जाएगी और 4 नवंबर 2024 को आवेदन वापस लिया जा सकता है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

इन सीटों पर भरा गया है नामांकन
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी मुताबिक अब तक मालेगांव, नासिक पूर्व, कल्याण पश्चिम, मुरबाद, अंबरनाथ, कल्याण पूर्व, उल्हासनगर, ठाणे, बेलापुर, अनुशक्ति नगर, अंबेगांव शेवगांव, बारामती, इंदापुर, शिरुरर और खेड़ अलंदी से नामांकन दाखिल किया गया है. इसके अलावा नवापुर, इरनडोल, मुक्तैनगर,अहेरी,जिंतूर, पथरी, जालना, गनसावंगी, गंगापुर, करजत जामखेड़, मझगांव, अश्ति, पारली, अहमदपुर, करमाला, सोलापुर सिटी नॉर्थ, कोरेगांव, कराड़ उत्तर, और सतारा से नामांकन दाखिल किया गया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की डिटेल अभी निर्वाचन आयोग ने नहीं दी है.

MVA में सीट बंटवारे की घोषणा का इंतजार
महाराष्ट्र में अब तक बीजेपी और एकनाथ शिंदे की गुट की शिवसेना ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. वहीं, माना जा रहा है कि महायुति में बीजेपी 154-156, शिवसेना 78-80 और एनसीपी 53-55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि महाविकास आघाडी में अब तक सीटों के बंटवारे की फाइनल तस्वीर सामने नहीं आई है.  वहीं, राज ठाकरे की पार्टी मनसे भी इस बार चुनाव मैदान में है. उसने भी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि वंचित बहुजन आघाडी ने भी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में आया लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम, स्नैपचैट से खुला बड़ा राज

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget