एक्सप्लोरर

FBI स्टाइल में 'RUDRA' की दस्तक! महाराष्ट्र में अब सीरियल किलर्स पर होगी साइंटिफिक स्टडी, जानें- पूरा मामला

Maharashtra News: महाराष्ट्र में पहली बार सीरियल किलर्स पर वैज्ञानिक अध्ययन को मंजूरी दी गई है. प्रोजेक्ट 'RUDRA' अगले 10 वर्षों तक राज्य की जेलों में अपराधियों की मानसिकता पर शोध करेगा.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र में पहली बार सीरियल किलर्स और खतरनाक अपराधियों पर वैज्ञानिक अध्ययन शुरू होने जा रहा है. राज्य सरकार ने ‘क्रिमिनोलॉजी रिसर्च प्रोजेक्ट– RUDRA’ को मंजूरी दी है. यह प्रोजेक्ट अगले 10 सालों तक राज्य की सभी जेलों में लागू रहेगा.

क्या है RUDRA?
‘क्रिमिनोलॉजी रिसर्च प्रोजेक्ट– RUDRA’ यानी रिसर्च यूनिट फॉर डिटेक्शन एंड रेसोल्यूशन ऑफ एनोमलीज इन क्रिमिनल्स. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का मकसद गंभीर अपराधों में दोषी ठहराए गए कैदियों की मनोवैज्ञानिक प्रवृत्तियों का अध्ययन करना है, जिसके आधार पर आपराधिक जांच की दिशा में नई संभावनाओं को तलाशा जाएगा. इस प्रोजेक्ट का ढांचा अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की 'एलीट सीरियल क्राइम यूनिट' के सिद्धांतों पर आधारित होगा.

सीरियल किलर्स के साक्षात्कार की मिली अनुमति
राज्य सरकार द्वारा जारी सरकारी आदेश (GR) के अनुसार, इस अध्ययन के लिए फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अथर्व पंकज देशपांडे और उनकी टीम को सभी केंद्रीय जेलों में कैद गंभीर अपराधियों, विशेष रूप से सीरियल किलिंग और बलात्कार के मामलों में सजा काट रहे कैदियों से साक्षात्कार करने की अनुमति दी गई है.

डॉ. देशपांडे और उनकी टीम ने पहले अमरावती और नागपुर की केंद्रीय जेलों में ऐसे अपराधियों से बातचीत के आधार पर एक अध्ययन किया था. उनकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की गई, जिसमें अपराधियों की मानसिकता, अपराध की प्रवृत्ति और पूछताछ तकनीकों को लेकर महत्त्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आए. इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने राज्यभर में यह शोध कार्य विस्तारित करने का निर्णय लिया.

सरकार द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया कि 7 मई को इस प्रोजेक्ट को लेकर एक समझौता हुआ है, जिसकी सभी शर्तें दोनों पक्षों पर बाध्यकारी होंगी. इस शोध कार्य को ‘जर्नल ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन साइंस एंड लॉ’ में प्रकाशन की स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने की संभावना है. सरकार ने डॉ. देशपांडे और उनकी टीम के सदस्यों को सभी जेलों में प्रवेश के लिए पहचान पत्र जारी करने का निर्णय लिया है और जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शोध कार्य में पूरी तरह सहयोग करें.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget