एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: रामदास अठावले बोले, 'उद्धव ठाकरे की पार्टी MVA का सबसे बड़ा दल लेकिन...'

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत को लेकर सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस को उन्हें पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा देना चाहिए.

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री और RPI(A) के नेता रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने कहा कि उद्धव ठाकरे  (Uddhav Thackeray) को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं और जब उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं तो वह कैसे चुनाव कैसे जीतेंगे. अठावले ने कहा कि पहले चरण के तहत पांच सीटों पर चुनाव होगा लेकिन अब तक उद्धव ठाकरे की पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. 

अठावले ने कहा, ''उद्धव ठाकरे की पार्टी महाविकास अघाड़ी में सबसे बड़ी पार्टी है और सबसे ज्यादा सीटें लड़ रही हैं. लेकिन सीटों का बंटवारा होने के बाद भी उम्मीदवार की लिस्ट जारी नहीं हुई है. पहले फेज में पांच सीटों पर 19 अप्रैल को चुनाव है लेकिन अभी तक लिस्ट जारी नहीं हुई है. मुझे लगता है कि यह उद्धव जी के लिए अच्छी बात नहीं है. अगर उनको उम्मीदवार नहीं मिल रहे जीतेंगे कैसे.''

महायुति मजबूत मिलेगी बड़ी जीत- रामदास अठावले
महायुति को बड़ी जीत मिलने का दावा करते हुए रामदास अठावले ने कहा, ''महाराष्ट्र में महायुति मजबूत है. महाराष्ट्र की 48 में 45 सीटें जीतने का हमारा संकल्प है. पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत बड़ी सफलता मिलेगी.''

कंगना रनौत विवाद में यह बोले अठावले
वहीं, कंगना रनौत को लेकर कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अठावले ने कहा, ''कांग्रेस ने उन्हें जिस तरह से प्रवक्ता बनाया है. उस तरह का ट्वीट करना ठीक बात नहीं है. कंगना रनौत फिल्म एक्ट्रेस है. फिल्म एक्ट्रेस के साथ ही वह भारत की नागरिक है. मनाली की रहने वाली और प्रसिद्ध अभिनेत्री है. इस तरह की फोटो दिखाना है और निंदा करना अच्छी बात नहीं है. इसलिए हम इसकी निंदा करते हैं.''

सुप्रिया को प्रवक्ता पद से हटाए कांग्रेस- अठावले
अठावले ने आगे कहा, '' कांग्रेस को उन्हें प्रवक्ता पद से हटाना चाहिए.  इस तरह की बातें बहुत बार होती हैं. इसलिए मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को एक्शन लेना चाहिए. उन्हें माफी मांगनी चाहिए, यह हमारी मांग है. वह बता रही है कि मेरे अकाउंट से किसी और ने पोस्ट किया. ऐसा नहीं होता है. यह उनकी जिम्मेदारी है. उन्हें माफी मांगनी चाहिए.''

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के बुलढाणा में होली के दिन दो गुटों में बवाल, 15 लोग घायल, 38 लोगों पर FIR, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget