एक्सप्लोरर

Weather News: कच्छ और कोंकण में नहीं चलेगा हीट वेब, मौसम विभाग ने वापस ली चेतावनी, जानें- वजह

Gujrat Weather Forecast आईएमडी ने सोमवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर जारी बयान में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Weather Alert Withdrawn: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कच्छ (Kutch) और कोंकण (Konkan) क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर लू (Heat Wave) की चेतावनी जारी की थी. लेकिन, बाद में उसने अपनी चेतावनी वापस ले ली. मौसम विभाग का कहना है कि समुद्री हवाओं के प्रभाव से इन क्षेत्रों में तापमान में अब गिरावट आने लगी है. 

दो दिनों तक हीट वेब का था अलर्ट

जानकारी हो कि मौसम विभाग ने रविवार को कहा था कि कच्छ और कोंकण में अगले दो दिनों में लू चलने की संभावना है. अधिकारियों ने कहा था कि इन क्षेत्रों में लू का अलर्ट औसत समय से बहुत पहले जारी किया गया है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण इन क्षेत्रों में आसमान साफ है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से केवल पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर प्रभावित हुए हैं. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी सामान्य से कम वर्षा के कारण तापमान अधिक है. उन्होंने कहा कि हमने इन क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी वापस ले ली है. उनका कहना है कि इन क्षेत्रों में समुद्री हवा के कारण तापमान में कमी देखी जा रही है. अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है.

तापमान में नहीं होगा महत्वपूर्ण बदलाव

आईएमडी ने सोमवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर जारी एक बयान में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में पश्चिम भारत में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है. अगले पांच दिनों में देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है.

राजधानी का रहेगा 33 डिग्री के आसपास तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था और दो साल में फरवरी में सबसे अधिक था. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है

ऐसे बनती है लू की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, अगर किसी स्थान का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आता है तो लू की स्थिति घोषित की जाती है. जानकारी हो कि साल 1901 के बाद से पिछले साल मार्च में देश में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई थी. इस कारण गेहूं की पैदावार में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी.

यह भी पढ़ें: Bhuj Weather News: गुजरात के भुज में चढ़ा मौसम का पारा, 71 साल बाद फरवरी में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget