एक्सप्लोरर

Maharashtra: संजय राउत का BJP पर निशाना, कहा- 'बजरंग बली से मदद नहीं मिली इसलिए अब औरंगजेब...'

Kolhapur Violence: कोल्हापुर में मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करने वाले वाट्सएप स्टेटस वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कर्नाटक में बजरंग बली से मदद नहीं मिली, इसलिए अब वह औरंगजेब और टीपू सुल्तान जैसी ऐतिहासिक हस्तियों से जुड़े मुद्दों को उठा रही है. उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य राउत ने महाराष्ट्र में सांप्रदायिक हिंसा की हालिया घटनाओं के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया.

'बीजेपी को राजनीति के लिए औरंगजेब की जरूरत'
उन्होंने कहा, '(मुगल बादशाह) औरंगज़ेब का मकबरा महाराष्ट्र में है. औरंगज़ेब को यहां दफनाया गया... छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में दफन किया गया.’’ उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी को अपनी राजनीति के लिए औरंगजेब की जरूरत है. राउत ने कहा, ‘‘बजरंग बली ने कर्नाटक में उनकी मदद नहीं की... उसके बाद उन्होंने औरंगजेब, टीपू सुल्तान, बहादुर शाह जफर, अफजल खान का मुद्दा उठाया. आप (बीजेपी) उन्हें चर्चा में ला रहे हैं क्योंकि आपको उनकी जरूरत है, क्योंकि आपका हिंदुत्व इन खानों पर निर्भर है.’’

औरंगजेब पर एक वॉट्सऐप स्टेटस से माहौल बिगड़ा था
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया ‘स्टेटस’ के रूप में लगाने के विरोध में दक्षिणपंथी संगठनों ने बुधवार को प्रदर्शन किया. राउत ने कहा, '(उपमुख्यमंत्री देवेंद्र) फडणवीस सवाल करते हैं कि औरंगजेब के ये वंशज कहां से आए... यह आपकी (BJP) वजह से हुआ है.' उन्होंने कहा कि कोल्हापुर में हुई घटनाओं में शामिल ज्यादातर लोग शहर के बाहर के थे.

'राहुल नार्वेकर को निभानी है जल्लाद की भूमिका'
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के 16 विधायकों के खिलाफ लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर राउत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को 'जल्लाद' की भूमिका निभानी है. उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने पहले ही इसे (शिंदे सरकार को) मौत की सजा सुना दी है. अब, इसे लागू करने के लिए एक जल्लाद की जरूरत है. यह मुद्दा वापस महाराष्ट्र विधानसभा में आ गया है. अब अध्यक्ष को (याचिकाओं पर फैसला कर) जल्लाद की भूमिका निभानी है.’’ इस बीच, कार्यक्रम में कम उपस्थिति को लेकर राउत ने अपनी पार्टी के स्थानीय नेताओं को फटकार लगाई.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर BJP का बड़ा फैसला, कर दी ये नियुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget