एक्सप्लोरर

Maharashtra: प्रफुल्ल पटेल ने बदला महाराष्ट्र NCP का अध्यक्ष तो भड़के जितेंद्र आव्हाड, पूछा- 'अगर ये अब भी...'

Maharashtra NCP Political Crisis: एनसीपी में इस वक्त सिर-फुटौव्ल वाली स्थिति है. शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है लेकिन वह कुछ और ही दावा कर रहे हैं.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने सोमवार को कहा कि राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे के पास संगठन में नियुक्ति करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उन्हें पार्टी से ‘निष्कासित’ कर दिया गया है. इससे पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा था कि पटेल और तटकरे का नाम ‘पार्टी सदस्यता पंजी से हटाया दिया गया है.'

आव्हाड ने जोर देकर कहा कि शरद पवार एमसीपी के अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा, 'निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त एनसीपी के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष को अगर लगता है कि तत्काल कार्रवाई नहीं करने पर पार्टी को गंभीर नुकसान हो सकता है, तो उनके पास किसी भी सदस्य को निलंबित करने या बर्खास्त करने या उसे सदस्य के तौर पर हटाने का अधिकार है.’ आव्हाड ने कहा, 'ऐसी किसी कार्रवाई को मंजूरी के लिए केंद्रीय अनुशासन समिति को भेजा जाएगा.’

शरद पवार के फैसले को कैसे दे सकते हैं चुनौती- जितेंद्र
पटेल और तटकरे के साथ अजित पवार ने दावा किया था कि शरद पवार अकेले किसी की सदस्यता के बारे में फैसला नहीं ले सकते हैं. इसके बाद सोमवार शाम को आव्हाड का यह बयान आया. आव्हाड ने कहा, ‘अगर ये नेता (अजित पवार गुट) अब भी शरद पवार को अपना (पार्टी का) राष्ट्रीय अध्यक्ष मानते हैं, तो फिर वे कैसे उनके फैसले को चुनौती दे सकते हैं? अगर आपको निष्कासित कर दिया गया है, तो आपके पास कोई नई नियुक्ति करने का संवैधानिक अधिकार नहीं है.’

प्रफुल्ल पटेल को नहीं कानूनी अधिकार- जितेंद्र आव्हाड
ठाणे के मुमरा-कलावा से विधायक आव्हाड ने शरद पवार के उस पत्र को दिखाया, जिसमें उन्होंने पटेल और तटकरे के खिलाफ कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी है. उन्होंने कहा, ‘इन नेताओं के पास ऐसे फैसले लेने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. इन नेताओं को पहले ही शरद पवार के फैसले से अवगत कराया जा चुका है.’’ पवार द्वारा एनसीपी से निकाले जाने की घोषणा करने के तुरंत बाद पटेल ने सोमवार शाम को घोषणा की कि जयंत पाटिल को हटाकर लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे को पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नामित किया गया है और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार विधायक दल के नेता होंगे.

ये भी पढ़ें-

Maharashtra: शरद पवार के पोते रोहित पवार का खुलासा- 'बीजेपी की मंशा का अंदाजा था लेकिन अजित पवार के...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget